{"_id":"65d5ef6fd7a01c5c8803f213","slug":"raipur-news-blast-factory-in-raipur-one-dead-on-the-spot-two-seriously-injured-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर के एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर के एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 21 Feb 2024 06:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 21 Feb 2024 06:11 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सिलतरा कपसदा स्थित फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे से एक कर्मचारी की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सिलतरा कपसदा स्थित फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे से एक कर्मचारी की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। वहीं घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामल एकी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान कर्मचारी मिंटू कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं घायलों का इलाज जारी है। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस जांच में जुटी है। हादसे की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाया है।