फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur MP Brijmohan agrwal wrote a letter to CM vishnudeo Sai on demanding increase in police force

रायपुर की सुरक्षा पर जताई चिंता: सांसद बृजमोहन ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र, पुलिस बल बढ़ाने की मांग

Mon, 14 Apr 2025 03:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 03:59 PM IST
सार

Raipur MP Brijmohan agrwal on CM vishnudeo Sai: राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते अपराध, बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने चिंता जताई है।

विज्ञापन
Raipur MP Brijmohan agrwal wrote a letter to CM vishnudeo Sai on demanding increase in police force
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur MP Brijmohan agrwal on CM vishnudeo Sai: राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते अपराध, बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में सीएम विष्णुदेव साय को खत लिखा है। इस खत में रायपुर में बढ़ती क्राइम बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता जताते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और रिक्त पदों की स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन



सांसद अग्रवाल ने पत्र में लिखा है कि राजधानी रायपुर की जनसंख्या आज 16 लाख से अधिक है। वहीं रायपुर, बिरगांव, माना, मंदिरहसौद जैसे नगरीय क्षेत्रों को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 30 लाख से ऊपर है। साथ ही लगातार हो रहे वीवीआईपी मूवमेंट, साइबर अपराधों में वृद्धि और बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण पुलिस बल पर अत्यधिक भार पड़ा है। वर्तमान में रायपुर जिले में 3805 पुलिस पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 796 पद रिक्त हैं। आरक्षकों के 2738 स्वीकृत पदों के विरुद्ध केवल 2007 पद ही भरे हुए हैं, जिससे आमजन को असुविधा और पुलिस बल को कार्य संचालन में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को लेकर लिखा है कि रायपुर में पंजीकृत वाहनों की संख्या 17 लाख से अधिक हो चुकी है, जबकि बीपीआर एंड डी के मानकों के अनुसार 2388 बल की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में मात्र 416 यातायात कर्मी उपलब्ध हैं। सांसद ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि रायपुर जिले में रिक्त पुलिस पदों की शीघ्र भर्ती कराई जाए और राजधानी के बढ़ते स्वरूप के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की स्वीकृति दी जाए ताकि अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावी बनाया जा सके।

इधर, इस मामले में कांग्रेस के सीनियर नेता अमरजीत भगत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि साय सरकार में आपसी तालमेल नहीं है। इस वजह से सांसद अग्रवाल को खत लिखने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed