{"_id":"698d95fb146188e5c5040f06","slug":"raipur-major-blow-to-gutkha-mafia-raid-in-transport-nagar-khamtarai-illegal-stock-worth-rs-20-lakh-seized-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में गुटखा माफिया पर बड़ी चोट: खमतराई के ट्रांसपोर्ट नगर में छापा, 20 लाख का अवैध जखीरा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में गुटखा माफिया पर बड़ी चोट: खमतराई के ट्रांसपोर्ट नगर में छापा, 20 लाख का अवैध जखीरा जब्त
Thu, 12 Feb 2026 02:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:27 PM IST
सार
राजधानी में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
रायपुर में गुटखा माफिया पर बड़ी चोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है। संयुक्त टीम ने मौके से 160 बोरी ‘सितार’ गुटखा और 300 बोरी तंबाकू जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में लंबे समय से गुटखा का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी की तैयारी की जा रही है। दामों में बढ़ोतरी के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस ने दबिश दी। छापे के दौरान एक स्टोरेज रूम में बड़ी मात्रा में माल मिला, जिसे तुरंत कब्जे में लेकर सील कर दिया गया।
कार्रवाई रायपुर नॉर्थ के डीसीपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री के संबंध में संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है और वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फूड सेफ्टी विभाग भी जांच में शामिल है, ताकि लाइसेंस, स्रोत और वितरण नेटवर्क की पड़ताल की जा सके।