फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Lok Sabha Elections 2024: Youth and women said first voting then refreshments

CG News: रायपुर में तीसरे चरण के चुनाव में दिखा भारी उत्साह;  युवाओं और महिलाओं ने कहा- पहले मतदान फिर जलपान

Tue, 07 May 2024 06:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 07 May 2024 06:57 PM IST
सार

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग हुई।

विज्ञापन
Raipur Lok Sabha Elections 2024: Youth and women said first voting then refreshments
अमर उजाला ने की लोगों से खास बातचीत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। प्रदेश की जनता कुल 168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। इस दौरान रायपुर में मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखा। पुरुष,महिला, युवा, बुजुर्ग सभी मतदान को लेकर उत्साहित नजर आये। सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान मतदान केंद्र में भीषण गर्मी को देखते हुए वोटर्स के लिये पेयजल, छाझ, समेत कई सुविधायें लोगों के लिए उपलब्ध रही।  

विज्ञापन


इस दौरान वोट करने पहुंची रायपुर की डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि आज पूरा प्रदेश कह रहा है 'पहले मतदान, फिर जलपान'। लोगों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह है। सब लोग उत्साहित होकर मतदान कर रहे हैं। केंद्र में मेडिकल कैंप भी लगाया गया है। लोग फोटो खिंचवाने के लिए सेल्फी प्वॉइंट भी ढूंढते दिखे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की बैठने की व्यवस्था की गई। उनके लिए बैंच और चेयर लगाए गए जिसमें बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और मतदान किया। महिलाओं और पुरुषों के लिए पृथक-पृथक लाईन में व्यवस्था की गई इसे मतदाताओं ने सराहा।जिले के 857 सहित उत्तर विधानसभा के 203 मतदान केन्द्रों में महिलाओं ने चुनाव की कमान संभाली। पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदाताओं को चिन्हित करने और स्याही लगाने का जिम्मा उन पर था, वे बड़े उत्साहित होकर काम करती रही और समर्पण भाव से कर्तव्य का निर्वहन किया।



मतदान केन्द्रों में बना विशेष थीम बना
रायपुर शहर के मतदाता अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित हो और उन्हें मतदान केन्द्र आने पर सुखद अनुभूति हो इसके लिए जिले में मतदान केन्द्रों को विशेष थीम में बनाया गया है। यहां मतदाताओं के बच्चों के लिए ट्रैम्पोलिन लगे थे, तो कहीं सुंदर सेल्फी पॉइंट। साथ ही क्यू में लगे बैंच और शानदान वेटिंग रूम और पीने के पानी की व्यवस्था ने मतदाताओं को काफी आकर्षित किया। मतदान करने आये श्री तरूण तिवारी ने यहां की साज-सज्जा और व्यवस्थाओं को देखकर कहा कि उन्हें यह लग ही नही रहा है कि हम किसी बूथ में आएं है, वह भी वोटिंग करनेे। इतना शानदार माहौल है कि जैसे कोई त्योहार मनाया जा रहा है। एक अन्य मतदाता श्री शुभम चंद्रवंशी कहते है यह फील गुड हो रहा है कि हम कोई किसी त्योहार मंे आए है, सब कुछ स्मूथ हो रहा है।



दिखी छत्तीसगढ़ी बोली और संस्कृति की झलक
उत्तर विधानसभा के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित मतदान केन्द्र का नजारा ही अलग हैै। यहां मतदान केन्द्र में छत्तीसगढ़ी बोली और संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है। जब आधुनिक संसाधन उपलब्ध नहीं थे तब छत्तीसगढ़ में विवाह या महत्वपूर्ण अवसर पर वनस्पति और पेड़-पौधों के पत्तियों से सजावट की जाती है। उसी तरह इसे भी सजाया गया। मतदान केन्द्र में स्वागत द्वार पर मतदाताओं के स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ी बोली में स्वागत संदेश ’चुनई तिहार के बेरा में परघावत हन’ लिखा हुआ था। इसे अशोक, चितावर और सल्फी के पत्तियों से सजावट की गई थी। अंदर जाने पर मतदाता प्रतीक्षा कक्ष को थिराय के ठिहा नाम दिया गया, इसे चितावर के पत्तियों से सजाया गया। सेल्फी पॉइंट को एक झोपड़ी का रूप दिया गया। यह माना जाता है कि चितावर के पत्तियों से ठण्डक महसूस होती है इसलिए छांव करने के लिए भी चितावर के पत्तियों का उपयोग किया गया। साथ ही चिकित्सा परीक्षण केन्द्र को दवई के ठऊर कहा गया। साथ ही यहां पर मतदाताओं को बैठने के लिए बैंच भी लगाया गया। 




बीपी पुजारी स्कूल में जल संरक्षण केन्द्र बना
बीपी पुजारी स्कूल में जल संरक्षण को केन्द्र बनाया गया। यहां पर जगह-जगह पोस्टर लगाया गया जिसमें यह बताया गया कि वर्षा के जल को संरक्षित किया जाए, जिससे जल स्तर बना रहे। साथ ही जीवन जल पर निर्भर है और जल संरक्षण आप पर। नल के पानी को बचाने की अपील वाला पोस्टर लगाते हुए मतदान करने का आग्रह किया। साथ ही इमारतों में वाटर कंजर्वेशन सिस्टम को प्रदर्शित करते हुए आज बचाएंगे जल, सुरक्षित रहेगा कल का संदेश दिया गया। रवि नगर के निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि मैं यहां मतदान करने आया था और मतदान केन्द्र में वाटर हारवेस्टिंग की थीम में सजा देखकर बहुत अच्छा लगा। इससे हमें पानी बचाने की प्रेरणा मिल रही है। हम सभी को अपने घरों में वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाना चाहिए। पानी बचाना और उसका सद्उपयोग करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। यह थीम मतदाताओं को निश्चित ही पानी बचाने के लिए प्रेरित करेगी। 




सिहावा भवन स्थित मतदान केन्द्र को भारत के स्पेश मिशन के आधार पर बनाया गया। मुख्य दरवाजे में सैटेलाईट लॉन्च व्हीकल को दर्शाया गया वहीं सेल्फी पाइंट में जीएसएलवी प्रक्षेपण को अंकित किया गया। इसके अलावा बच्चों का खेलने के लिए किड्स जोन भी बनाया गया। यहां पहुंचे मतदाता श्री शुभम चंद्रवंशी ने बताया कि इसरों की सफलता को दर्शाता यह थीम काफी आकर्षक है, जिससे लोगों को भारत की अंतरिक्ष मिशन की जानकारी मिल पा रही है। जिला पंचायत मतदान केन्द्र में बीपी, शुगर जांच किया गया, वहीं कूलर की व्यवस्था भी की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed