{"_id":"69ef2387a7571eeb2c09568e","slug":"raipur-former-mla-son-commits-suicide-by-hanging-wife-says-he-frequently-subjected-her-to-physical-abuse-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के बेटे ने लगाई फांसी: पत्नी बोली- अक्सर करते थे मारपीट; पहली शादी की बात भी छिपाई, पैसा भी डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के बेटे ने लगाई फांसी: पत्नी बोली- अक्सर करते थे मारपीट; पहली शादी की बात भी छिपाई, पैसा भी डूबा
Mon, 27 Apr 2026 02:21 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:21 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मृतक जय साहू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव कमरे में फंदे से लटकते मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। पत्नी का आरोप है कि ट्रेडिंग को लेकर अक्सर विवाद होते रहता था। वो मारपीट भी करते थे। वहीं अपनी शादी की पहली बात भी मुझसे छिपाई गई। जब मैं साथ में रहने लगी तो बाद में पता चला। घटना राजधानी के पंडरी थाने क्षेत्र की है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जय साहू (45) मोवा के आदर्श नगर में परिवार के साथ रहते थे। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आशंका है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है। सूचना पर पहुंची पंडरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने रविवार की रात को पुलिस को सूचना दी कि जय ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटकते मिला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, जय साहू पारिवारिक कारणों से पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे। बीते दिनों पत्नी किरण साहू से भी विवाद हुआ था। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा। परिजनों और करीबियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पहली शादी की बात भी छिपाई
वहीं पत्नी का कहना है कि साल 2017 में हमारी शादी हुई थी। मुझे पहली शादी के बारे कुछ भी नहीं बताया गया। साथ में रहने के बाद पता चला। वो मानसिकतौर पर परेशान रहते थे। ट्रेडिंग को लेकर मेरे और उनके बीच अक्सर विवाद होते रहता था। एक साल पूर्व इसी वजह से 13 लाख रुपए पानी में डूब गये। वहीं ससुर ने मेरे पर घर से भागने का आरोप लगाया है, जो कि पूरी तरह से बेबुनियाद है।
रह चुके हैं मंत्री
जय साहू के पिता धनीराम साहू साल 1977 में कसडोल से विधायक बने थे। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं।