{"_id":"65210d9a9e282ccc270cd0e3","slug":"raipur-fierce-fight-between-two-families-over-land-dispute-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: जमीन विवाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, महिला हुई लहूलुहान, कपड़े भी फाड़े, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: जमीन विवाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, महिला हुई लहूलुहान, कपड़े भी फाड़े, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 07 Oct 2023 01:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। रायपुर के गोल बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। पत्थर से वार करने पर एक युवती की चेहरा पूरी तरह से लहूलुहान हो गई है।
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। रायपुर के गोल बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। पत्थर से वार करने पर एक युवती की चेहरा पूरी तरह से लहूलुहान हो गई है। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
यह मामला गोल बाजार थाने क्षेत्र का है, जहां आपसी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्ष पड़ोसी के साथ-साथ रिश्तेदार भी हैं। गोलबाजार स्थित रहमानिया चौक में महिला शहनाज खान और शेख सलीम पड़ोसी हैं। शहनाज के पिता, सलीम के मामा लगते हैं। दोनों परिवारों के बीच पिछले दो सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट
बीते दिनों शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे के आसपास शेख सलीम समेत कुछ लोग शहनाज के घर के सामने खड़े थे। इस दौरान खान ने घर के सामने खड़े होने की वजह पूछी। इस बीच खड़े लोगों ने उसके साथ बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घर के नीचे खड़े युवकों ने शहनाज के चहरे पर पत्थर से वार कर दिया। इससे शहनाज की चेहरा लहूलुहान हो गई। इस दौरान आपस में झड़प होने पर युवती के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल
दोनों पक्षों के मारपीट का वीडियो सामने आया है। गोलबाजार थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंचकर झगड़ा शांत कराने लगी। इसके बावजूद झगड़ा शांत नहीं हुआ। वे लगातार खड़ी गाड़ियां और सामानों की तोड़फोड़ करते रहे। इसके बाद गोलबाजार थाना पहुंचकर शेख सलीम ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि मारपीट की शुरुआत शहनाज के भाई आरिफ खान ने की।
मामले में जांच जारी
मामले में गोलबाजार थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने कहा कि झगड़े की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस भेज गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस मामले में जांच जारी है।