फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: three people attacked with a knife, police accused arrested

Raipur: 'तू हमेशा नशा करने पर टोकता है, तुझे आज जान से खत्म कर देता हूं', तीन लोगों पर चाकू से हमला, गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 03:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 11 Feb 2024 03:33 PM IST
सार

इस दौरान नशे में चूर राहुल पंजवानी ने कहा कि मैं अपने कमरे में कुछ भी करू, तू मना करने वाला कौन होता है। तू हमेशा नशा करने के लिए टोकता है, तुझे आज जान से खत्म कर देता हूं। 

विज्ञापन
Raipur Crime: three people attacked with a knife, police accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश लगातार आम जनता को डराने धमकाने, लूटपात, हत्या के प्रयास जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। आरोपी नशे के हालात में खुद के परिवार वालों को जान से मारने की कोशिश की। प्रार्थी के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


तिल्दा-नेवरा थाना में प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि चार फरवरी को प्रार्थी के छोटा भाई राहुल पंजवानी अपने तीन दोस्तों के साथ घर आया और कुछ देर के बाद उसके दो दोस्त घर से चले गए। राहुल के कमरे से बदबू आने पर प्रार्थी कमरे में जाकर देखा, तो तीनों मिलकर सुलेशन पी रहे थे। इस पर प्रार्थी ने मना किया। इस दौरान नशे में चूर राहुल पंजवानी ने कहा कि मैं अपने कमरे में कुछ भी करू, तू मना करने वाला कौन होता है। तू हमेशा नशा करने के लिए टोकता है, तुझे आज जान से खत्म कर देता हूं। 
विज्ञापन


इतना कहते हुए राहुल अपने भाई को जान से मारने के लिए अपने पास रखे चाकू पकड़कर दौड़ने लगा। इस दौरान जैसे-तैसे प्रार्थी छुप गया, लेकिन मामला यही शांत नहीं हुआ। आरोपी और उसका दोस्त दोनों मिलकर प्रार्थी के मां प्रेमा पंजवानी की जमकर पटाई कर दी। इस दौरान बीच बचाव के लिए आए प्रार्थी की पत्नी के पीठ पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं जब पत्नी के बीच बचाव करने प्रार्थी पहुंचा, तो उसे भी चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनने पर मोहल्ले वासी प्रार्थी के घर की ओर दौड़े। मौके पर दोनों आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। अपराध कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। विवेचना के घटना दिनांक से फरार आरोपी राहुल पंजवानी का पतासाजी कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस के पूछताछ पर अपने दोस्त विक्की लहरे के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया, इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed