फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: Robbers entered house and escaped with cash and jewellery worth lakhs

Raipur Crime: घर में घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर पीटा, फिर लाखों के कैश और जेवरात लेकर फरार हुए लुटेरे

Fri, 15 Mar 2024 12:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 15 Mar 2024 12:46 PM IST
सार

चार लुटेरे एक घर में घुस गए। परिवारों के लोगों को बंधक बनाकर पहले पिटाई की। इसके बाद मास्टर चाबी से आलमारी खोलकर सारे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रकम लगभग 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Raipur Crime: Robbers entered house and escaped with cash and jewellery worth lakhs
लुटेरों ने दी लुट की घटना को अंजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के माना थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। चार लुटेरों ने मिलकर एक परिवारों को बंधक बनाकर लुट की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरे पहले घर घुसे, लेकिन उनकी आहाट सुनकर परिवार के लोग उठ गए। इसके बाद चोरों ने परिवार के लोगों को डराया धमकाया, इतना ही नहीं बंधक बनाकर पिटाई भी कर दी। फिर मास्टर चाबी से अलमारी का ताला खोलकर नगदी रकम लगभग 10 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।   
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार की है। लगभग रात तीन बजे चेहरे में नकाब पहनकर चार लुटेरे घर में घुस गए। इसके बाद उनकी आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग उठ गए। इस दौरान चोरों डराया धमकाया और बंधक बनाकर पिटाई कर दी। इसके बाद घर अंदर रखे अलमारी को मास्टर चाबी से खोलकर लगभग 10 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इसके बाद घर में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। और मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed