फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: police arrested 1 thief for stealing from jewellery shop

Raipur Crime: विंडो ग्रिल काटकर ज्वेलरी दुकान में घुसा शातिर चोर, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 फरार

Sun, 26 Nov 2023 04:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 26 Nov 2023 04:16 PM IST
सार

Raipur Crime: राजधानी रायपुर में एक ज्वेलरी शॉप पर चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने विंडो एसी के ग्रिल को काटकर दुकान के अंदर घुस गया। चोरों ने गल्ला से सोने के हर सेट, इयररिंग, बेंगल और एक मोबाइल चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Raipur Crime: police arrested 1 thief for stealing from jewellery shop
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Crime: राजधानी रायपुर में एक ज्वेलरी शॉप पर चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने विंडो एसी के ग्रिल को काटकर दुकान के अंदर घुस गया। चोरों ने गल्ला से सोने के हर सेट, इयररिंग, बेंगल और एक मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद प्रार्थी ने मौदहापारा थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाई, जिसपर पुलिस ने मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 30 हजार रुपए के आर्टिफिशियल ज्वेलरी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन


मामला मौदहापारा थाने क्षेत्र का है, जहां शातिर चोरों ने विंडो एसी के ग्रिल को काटकर दुकान के अंदर घुस गया और चोरी की घटना की अंजाम दिया। दुकान के मालिक ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि जयराम कॉम्प्लेक्स में उसकी ज्वेलरी दुकान है। 9 नवंबर को उसने दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। दूसरे दिन 10 नवंबर को आकार देखने पर प्रार्थी के दुकान से इम्यूटेशन ज्वेलरी हार सेट 150 पीस, इयररिंग 40 पीस, बैंगल 100 पीस और एक मोबाइल फोन गायब था।
विज्ञापन


इन सारे सामान को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर फरार हो गया था। प्रार्थी ने बताया कि शातिर चोरों ने दुकान में चोरी करने के लिए विंडो एसी के ग्रिल को काटकर दुकान के अंदर घुसा है। चोरी की घटना को अंजाम देकर उसी रास्ता से निकला है। इस पर प्रार्थी भावेश जैन ने मौदहापारा थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 256/23, 457, और धारा 380 के तहत रिपोर्ट लिखवाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मौदहापारा थाना पुलिस ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाले। इसके साथ ही मुखबिर भी लगाए। इस दौरान पुलिस को घटना में संलिप्त व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भांठागांव टिकरापारा थाना निवासी आरोपी राधेश्याम नाग को पकड़कर मामले में पूछताछ की। पुलिस के पूछताछ के दौरान उसने अंबिकापुर निवासी अकरम अंसारी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। 


इस दौरान पुलिस ने टिकरापारा थाना निवासी आरोपी राधेश्याम नाग गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के आर्टिफिशियल ज्वेलरी जब्त की गई। जब्त सामान की कीमत लगभग 30 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं मामले में अंबिकापुर निवासी आरोपी अकरम अंसारी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed