फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Chhattisgarh: Asked for money to buy a mobile phone; when denied, jumped in front of a train and ended life

छत्तीसगढ़: मोबाइल खरीदने के लिए मांगे थे रुपये, नहीं मिले तो ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Tue, 27 Oct 2026 09:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Oct 2026 09:48 AM IST
सार

सूरजपुर जिले के महावीरपुर में 26 वर्षीय गोलू बरगाह ने नया एंड्रॉइड मोबाइल खरीदने के लिए मां से रुपये मांगे। मां के असमर्थता जताने पर उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Asked for money to buy a mobile phone; when denied, jumped in front of a train and ended life
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महावीरपुर निवासी 26 वर्षीय गोलू बरगाह ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी मां से नया एंड्रॉइड मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था। मां के पास रुपये न होने के कारण इन्कार करने पर नाराज होकर उसने यह घातक कदम उठाया। स्वजन उसे तत्काल अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मोबाइल के लिए मांगे थे रुपये
मृतक गोलू पिता धन साय मजदूरी का काम करता था। वह नया एंड्रॉइड मोबाइल खरीदना चाहता था। उसने अपनी मां से कहा कि वह किस्त पर मोबाइल फोन लेना चाहता है। इसके लिए उसे शुरुआती भुगतान के रूप में दुकानदार को तीन से चार हजार रुपये देने होंगे। जब उसने रुपयों की मांग की, तो मां ने असमर्थता जताते हुए कहा कि उनके पास इतने रुपये नहीं हैं। बार-बार मांगने के बावजूद पैसे न मिलने से नाराज होकर उसने अपनी मां से कहा कि वह मर जाएगा और गुस्से में घर से निकल गया।
विज्ञापन


पढ़ें: आज छत्तीसगढ़ के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है?: अर्नब चक्रवात को लेकर पांच जगहों पर यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के सामने लगाई छलांग
युवक का घर रेल पटरी से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित था। जब वहां से दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन गुजर रही थी, तभी उसने पटरी पर पहुंचकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की तेज टक्कर लगने से वह छिटककर दूर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। युवक वहां लहूलुहान हालत में तड़प रहा था। स्वजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, परंतु डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed