फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime News: Three accused arrested for threatening with sharp knife

रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: धारदार चाकू दिखाकर लोगों डरा-धमका रहे; तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 12:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 03 May 2024 12:39 PM IST
सार

Raipur Crime News: बदमाश अपने पास रखे चाकू से लोगों को डराने धमकाने का काम करते थे। साथ ही लूट जैसे घटनाओं को भी अंजाम देते थे। पुलिस ने धारदार चाकू के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।     
 

विज्ञापन
Raipur Crime News: Three accused arrested for threatening with sharp knife
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर में लूट, चोरी, डकैती और धारदार चाकू दिखाकर डराने धमकाने जैसे घटनाएं बढ़ती जा रही है। बदमाश अपने पास रखे चाकू से लोगों को डराने धमकाने का काम करते थे। साथ ही लूट जैसे घटनाओं को भी अंजाम देते थे। पुलिस ने धारदार चाकू के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।     

विज्ञापन


न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह चौक के पास आम जगह पर हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आम लोगों को आरोपी डरा धमका रहा था। इस दौरान मौके पर पुलिस ने आरोपी चंदन मंडल (33साल) गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी चंदन मंडल थाना का गुंडा बदमाश हैं, जिसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भेजी गई है।
विज्ञापन


देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्रांतर्गत हनुमान चौक के पीछे हाथ में धारदार चाकू लेकर एक व्यक्ति आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी संजय बंजारे (22साल) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें एक नग धारदार चाकू जब्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्रांतर्गत शराब दुकान के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर खड़ा हुआ था। इतना ही नहीं शराब दुकान में आने जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर धमकी भी दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर आरोपी त्रिनाथ सोना (30साल) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed