फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: miscreants stripped a young man and beat him up, police arrested accused

CG: युवक को नंगाकर बेदम पीटा; दोस्तों ने वीडियो बनाकर किया वायरल,पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

Fri, 02 Feb 2024 08:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 02 Feb 2024 08:34 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में एक युवक का अपहरण का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला है।

विज्ञापन
Raipur Crime: miscreants stripped a young man and beat him up, police arrested accused
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में एक युवक का अपहरण का वीडियो सामने आया था। वीडियो में बदमाश युवक के दोनों हाथ को रस्सी से बांधकर, कपड़े उतारकर पिटता हुआ नजर आ रहा था। इतना ही नहीं बदमाश युवक को धमका रहा था कि 50 हजार रुपये चाहिए, वरना तेरा गला काट दूंगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला है।  

विज्ञापन


वायरल विडियो को वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक के नेतृत्व में एंटी क्राइम एंड यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासजी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने प्रार्थी की पहचान करने के साथ ही आरोपियों की पहचान दिनेश सोनी, साहयोगी सोनू नायक और राज नायक को पकड़ा गया। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में प्रार्थी ने बताया कि वह 23 जनवरी को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंजपारा स्थित शराब दुकान गया था, जहां उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई। दोनों एक साथ मिलकर शराब पिए। शराब पीने के बाद लड़के ने प्रार्थी से 50 हजार रुपये की मांग की। इस दौरान प्रार्थी के मेरे पास पैसे नहीं है कहने पर बदमाश अश्लील गाली गलौच करते हुए धमकाकर जबरन अपने एक्टिवा में उसे बैठा लिया। इसके बाद कोटा स्थित एक मकान में ले जाकर वह अपने अन्य साथियों को बुलाकर फिर प्रार्थी से पैसों की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थी पास पैसा नहीं है कहने पर बदमाश उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं उसके हाथ को रस्सी से बांधकर, सारे कपड़े उतार कर बेदम पिटाई की। बदमाश के सहयोगी ने युवक का विडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित के रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 49/2024 धारा 363, 384, 342, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और जब्त किया गया है।  

गिरफ्तार आरोपी

  • दिनेश सोनी 29 साएल, निवासी राजातालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर
  • सोनू नायक 23 साल, निवासी थाना सरस्वती नगर, रायपुर
  • राज नायक 20 साल, निवासी कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed