फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: History sheeter attacked a family, mother-daughter injured, husband stabbed

Raipur Crime: पुरानी रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने परिवार पर किया हमला, मां-बेटी को आई चोट, पति को मारा चाकू

Sat, 13 Jan 2024 05:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। पहले घर के सामने गाली-गलौज की। मना करने सीधा मारपीट की।

विज्ञापन
Raipur Crime: History sheeter attacked a family, mother-daughter injured, husband stabbed
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। पहले घर के सामने गाली-गलौज की। मना करने सीधा मारपीट की। इस दौरान बदमाशों ने एक व्यक्ति के जांघ पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


प्रार्थिया फिरोजा बानो ने सिविल लाइन थाना रिपोर्ट दर्ज करायी कि पड़ोस में रहने वाले दिलकश अली, से पहले झगड़ा विवाद हुआ था। इस पुरानी रंजिश को लेकर 11 जनवरी की शाम को ताबिज, दिलकश, साहिल और उनके साथ के प्रार्थिया घर के सामने गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किए। 
विज्ञापन


झगड़ा को बीच बचाव करने पर मां और बेटी को चोटें आई और पति अली हसन को आरोपियों ने चाकू से जांघ में वार का चोट पहुंचाया, जिससे वो लहूलुहान हो गया। मामले को लेकर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 28/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वहीं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूछताछ करते हुए में घटना में शामिल आरोपी दिलकश अली, ताबीज अली और साहिल अली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  1. दिलकश अली 23 साल, निवासी तरूण नगर, लोधीपारा पंडरी थाना सिविल लाइन रायपुर
  2. ताबीज अली 19 साल, पता तरूण नगर, लोधीपारा पंडरी थाना सिविल लाइन रायपुर
  3. साहिल अली 21 साल,पता तरूण नगर, लोधीपारा पंडरी थाना सिविल लाइन रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed