सेक्स रैकेट का शक, मिली आईपीएल चीयर लीडर्स
पुलिस का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के रायुपर में पुलिस ने आईपीएल मैच की चीयर लीडर्स को सेक्स रैकेट की कॉल गर्ल समझ कर उनके होटल में छापेमारी की।
यह चीयर लीडर्स मंगलवार को दिल्ली डेयर डेविल्स और चेन्नई सुपर किंग की टीम के बीच हुए मैच के लिए रायपुर पहुंची थी। सेक्स रैकेट के शक के चलते पुलिस ने इनसे कड़ी पूछताछ भी की।
बाद में पता चला कि ये सभी आईपीएल चीयर लीडर्स हैं। चीयर लीडर्स ने स्थानीय पुलिस पर उन्हें बेवजह परेशान करने और अपमानित करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने कहा छापा नहीं रूटीन चैक
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक मंगलवार दोपहर को एक होटल में सैक्स रैकेट की सूचना पर कोतवाली पुलिस और महिला पुलिस कर्मियों की टीम छापेमारी के लिेए होटल पहुंचे। जहां उन्होंने होटल के कमरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलग-अगल कमरों में ठहरी हुई आईपीएल मैच की चीयर लीडर्स मिली।
पुलिस को इंटरनेशनल सैक्स रैकेट होने का शक था। शक के आधार पर जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वे सभी आईपीएल मैच की चीयर लीडर्स हैं। बाद में पुलिस का कहना था कि यह रूटीन चैकिंग है।
होटल स्टॉफ का आरोप है कि बिना किसी साक्ष्य के पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की, और उन्हें परेशान किया गया। पुलिस ने होटल के हर कमरे की तलाशी ली और होटल में ठहरे हुए अन्य लोगों को भी पूछताछ कर बेवजह परेशान किया। होटल स्टाफ का कहना है कि बिना किसी सबूत और सूचना के पुलिस की यह कार्रवाई बिल्कुल गलत है।