फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Budhatalaab Chowpatty Protest: Mayor Meenal Choubey angry at agency arbitrariness

'धरोहर से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं': बूढ़ातालाब चौपाटी का विरोध; एजेंसी की मनमानी पर बिफरी मेयर मीनल, लगाई फटकार

Tue, 25 Mar 2025 01:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 01:55 PM IST
सार

Mayor Meenal Choubey on Raipur Budhatalaab Chowpatty Protest: रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे ने आज मंगलवार को बूढ़ातालाब में हो रहे चौपाटी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Raipur Budhatalaab Chowpatty Protest: Mayor Meenal Choubey angry at agency arbitrariness
रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे ने बूढ़ातालाब में हो रहे चौपाटी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Mayor Meenal Choubey on Raipur Budhatalaab Chowpatty Protest: रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे ने आज मंगलवार को बूढ़ातालाब में हो रहे चौपाटी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। नियमों को ताक पर रखकर हो रहे निर्माण पर और एजेंसी की मनमानी पर मेयर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। 

विज्ञापन




महापौर चौबे ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अख्तिार करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग का उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करना होता हैं  न कि उनका व्यवसायीकरण कर मुनाफा कमाना। एजेंसी की ओर से विभागीय अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर मनमानी किये जाने की आशंका है। रायपुर हमारा शहर है। दानी स्कूल शहर की बेटियों का पुरातन स्कूल है, जहां अच्छी शिक्षा और संस्कार दिये जाते हैं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि पर्यटन विभाग इस योजना की पुनर्समीक्षा करे और बूढ़ातालाब की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान को बरकरार रखा जाये। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप, एमआईसी मेंबर मनोज वर्मा और वार्ड पार्षद मुरली शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




क्या है मामला
बता दें कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बूढ़ा तालाब को टूरिज्म बोर्ड को हस्तांतरित कर दिया है, जिसके तहत एजेंसी के माध्यम से वहां चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के दौरान पाथवे को तोड़ दिया गया है, जबकि पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोग बन रहे चौपाटी का जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि एजेंसी तालाब को पूरी तरह खत्म करके इससे व्यावसायिक लाभ लेना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब बेचने की अनुमति की चर्चा
सबसे अधिक विरोध इस बात को लेकर है कि टूरिज्म बोर्ड और एजेंसी के बीच हुए समझौते में चौपाटी में शराब बिक्री की अनुमति की भी चर्चा है। विरोध करने वालों का कहना है कि इससे न केवल तालाब की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को नुकसान पहुंचेगा, बल्कि आसपास के शैक्षणिक संस्थानों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।




...तो पड़ेगा बुरा असर
बूढ़ातालाब के पास शहर का सबसे पुराना स्कूल दानी गर्ल्स स्कूल है, जिसका मुख्यमार्ग चौपाटी के पास से गुजरता है। ऐसे में यदि चौपाटी में शराब बिक्री की अनुमति दी जाती है, तो छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा के माहौल पर बुरा असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed