{"_id":"62dfcd5b97930f6601579761","slug":"raipur-15-year-old-girl-murdered-a-young-man-by-slitting-his-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: 15 साल की लड़की ने युवक की गला रेत कर हत्या की, सोशल मीडिया पर धमकाने वाले कई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: 15 साल की लड़की ने युवक की गला रेत कर हत्या की, सोशल मीडिया पर धमकाने वाले कई वीडियो
Tue, 26 Jul 2022 04:47 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 26 Jul 2022 04:47 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार नाबालिग ने लाखे नगर में कुछ युवकों के साथ पहले भी मारपीट की थी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर भी अपलोड किया था।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को 15 साल की लड़की ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर सनसनी फैला दी। युवक की गलती इतनी थी कि उसने नाबालिग लड़की को आगे निकलने के लिए साइड नहीं दी थी। वह बोल-सुन नहीं सकता था। नाबालिग लड़की पुलिस की गिरफ्त में है। पूछताछ में पता चला कि वह लंबे वक्त से शहर के आजाद चौक थाना इलाके में मारपीट, लोगों को धमकाना, नशाखोरी जैसी घटनाओं में शामिल रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लड़की के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें वह कहीं हुक्के का धुआं उड़ाती नजर आ रही है, तो कहीं चिलम तो कहीं सिगरेट पी रही है। वह चाकू लहराते हुए भी वीडियो शूट करवा रही है। लड़की नशे की आदी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नाबालिग ने लाखे नगर में कुछ युवकों के साथ पहले भी मारपीट की थी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर भी अपलोड किया। एक दो बार पुलिस ने भी हिरासत में लिया था। वह स्कूल भी नहीं जाती। शहर के कुछ निगरानी शुदा बदमाशों के साथ उसका उठना बैठना रहा है। सूत्रों से पता चला है कि कुछ पुराने नामी बदमाश इसके बॉयफ्रेंड भी रहे हैं।
विज्ञापन
रायपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने मीडिया को बताया कि लड़की के मारपीट करने के अन्य मामलों का पता चला है। यह भी पता चला है कि सोशल मीडिया पर उसने कुछ लोगों को धमकाने या मारपीट की वीडियो अपलोड किए हैं। उन वीडियो की भी जांच की जा रही है।