फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rains hamper Dussehra preparations, Ravana drenched before burning difficulties encountered in making in Korba

Korba: बारिश ने डाला दशहरा की तैयारियों पर पानी, दहन से पहले रावण तरबतर, बनाने में आई दिक्कतें

Tue, 30 Sep 2025 04:04 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

मंगलवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से रावण बनाने वाले कलाकारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रावण बनाने में उपयोग किए गए हिस्से बारिश से भीग गए, जिसके चलते दहन में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन
Rains hamper Dussehra preparations, Ravana drenched before burning difficulties encountered in making in Korba
बारिश ने डाला दशहरा की तैयारियों पर पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से पूरे धूमधाम के साथ शुरू हुई थी, जिसका समापन 2 अक्टूबर को विजयदशमी पर रावण दहन के साथ होगा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शहर की विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियाँ बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं, लेकिन बदलते मौसम ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से रावण बनाने वाले कलाकारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रावण बनाने में उपयोग किए गए हिस्से बारिश से भीग गए, जिसके चलते दहन में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन


एसईसीएल वॉलीबॉल मैदान में रावण तैयार कर रहे समिति सदस्य गौरव गर्ग ने बताया कि रेलवे कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति सहित अन्य समितियों ने उन्हें रावण बनाने का काम सौंपा है। लेकिन नवरात्रि शुरू होते ही कभी धूप, कभी बारिश और बादल छाने से रावण बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मंगलवार की बारिश ने तो तैयार रावण को पूरी तरह भीगा दिया है, अब उसे फिर से दुरुस्त करने में कड़ी मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन


वहीं, मुड़ापार दुर्गा उत्सव समिति में नौ दिनों तक डांडिया का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों का कहना है कि मौसम की मार के बावजूद डांडिया प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर के पुराना बस स्टैंड, रविशंकर नगर, एमपी नगर और अन्य स्थानों पर भी रावण दहन की तैयारियाँ चल रही हैं। लेकिन बारिश के कारण कहीं न कहीं आयोजकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वर्ष मौसम का मिजाज बदला हुआ है। नवरात्रि के दौरान न तो ठंड का अहसास है और न ही स्थिर मौसम। कभी धूप, तो कभी बारिश ने कलाकारों और आयोजकों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed