फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rain with strong winds in Gaurela Pendra Marwahi

Weather Update: गर्मी के बीच गौरेला पेंड्रा मरवाही में हुई बारिश, तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Fri, 14 Jun 2024 08:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Fri, 14 Jun 2024 08:59 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अचानक गरज चमक के साथ तेज हवा व बारिश हुई। बारिश का असर दानीकुंडी साप्ताहिक हाट बाजार इलाके में ज्यादा दिखाई दिया तेज अंधड़, तूफान व बारिश ने पूरे बाजार को उजाड़ दिया।

विज्ञापन
Rain with strong winds in Gaurela Pendra Marwahi
बारिश में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में तेज गर्मी के बीच अचानक गरज चमक के साथ तेज हवा व बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश का असर दानीकुंडी साप्ताहिक हाट बाजार इलाके में ज्यादा दिखाई दिया तेज अंधड़, तूफान व बारिश ने पूरे बाजार को उजाड़ दिया। इस दौरान भीगते हुए लोग अपने सामान की सुरक्षा करते नजर आए। लगभग एक घंटे तक चली हवा व बारिश से जगह-जगह बिजली के पोल टूट कर गिर गए। वही, बाजार में खड़ी ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से ऑटो को बड़ा नुकसान हुआ था। घटना में लोग बाल-बाल बच गए। साथ ही लोगों के टीन शीट खप्पर भी तेज हवा में उड़ गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके अलावा दानीकुंडी के यादव मोहल्ला में अपने बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहने वाली शिव कुमारी यादव के घर टीन में खप्पर उड़ने से एक बड़ा नुकसान हो गया। साथ ही घर में रखे कूलर, फ्रिज, टीवी, इंडक्शन जैसे सामान खप्पर व मिट्टी के नीचे आने से टूट गए। वहीं, जानकारी मिलने के बाद पटवारी ने स्थल निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया और आगे की कार्रवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन वही जगह-जगह हुए नुकसान ने लोगों को प्रभावित भी किया। मौसम विभाग ने बारिश व तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन तेज धूप और गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने का मौका नहीं दिया। जिसका काम है आज यह हुआ कि लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, बारिश का असर पेंड्रा क्षेत्र में उतना नहीं दिखा, जहां पर हल्की बारिश के बाद कुछ समय तक तो राहत थी पर उसके बाद बारिश थमने के बाद उमस से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed