फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rain of disaster has stopped in Chhattisgarh: Now clouds will rain heavily from this day

छत्तीसगढ़ में थम गई आफत की बारिश: अब इस दिन से जमकर बरसेंगे बादल, जानें दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Thu, 12 Sep 2024 10:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 12 Sep 2024 10:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब आफत की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश में मानसून तंत्र कमजोर हो चुका है, जिसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
rain of disaster has stopped in Chhattisgarh: Now clouds will rain heavily from this day
CG Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब आफत की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश में मानसून तंत्र कमजोर हो चुका है, जिसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। मानसूनी सिस्टम कमजोर होने की वजह से आज सुबह से ही धूप निकली हुई है। वहीं अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे एक बार फिर लोग उमस और गर्मी से परेशान होंगे। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम कमजोर हो चुका है। इसके वजह से आगामी दो दिनों तक बारिश की गतिविधि और तीव्रता में कमी रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मानसूनी तंत्र की वजह से छत्तीसगढ़ में बनने वाला सिस्टम कमजोर हो चुका है। इसके वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश थम जाएगी। हालांकि आगामी दो तीन दिनों के बाद प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग में बताया कि औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका बीकानेर, सीकर, शिवपुरी, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित अवदाब क्षेत्र के केंद्र पेंड्रा रोड, राउरकेला, दीघा से होकर गुजर रही है। वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य प्रदेश बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर फैली हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही धूप है। मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रहने की वजह से अब बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। इस बीच कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ में समाज हम बारिश हुई। जिसके वजह से नदी नाले उफान पर हैं और कई घर भी ढह गए हैं। इसके साथ ही बाढ़ की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। अब प्रदेश में आफत की बारिश से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed