फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   railway employee suicide case in chhattisgarh; FIR on dongargarh nagar palika former chairman

Chhattisgarh: रेलवे कर्मचारी ने घर के सामने पेड़ से लगाई फांसी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सहित 4 पर FIR

Mon, 10 Oct 2022 02:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Oct 2022 02:42 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि विजय सहित पूरा परिवार इन पैसों को लेकर परेशान था। रसूखदारों की ओर से लगातार उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। जबकि परिवार ब्याज सहित कर्ज लौटा चुका है। 
 

विज्ञापन
railway employee suicide case in chhattisgarh; FIR on dongargarh nagar palika former chairman
रेलवे कर्मचारी विजय नेताम (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कर्मचारी का शव उसके घर के सामने ही पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें कर्मचारी ने शहर के कई रसूखदारों के नाम लिखे हैं। साथ ही उनकी प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष तरुण हथेल सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला डोंगरगढ़ क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने वालों के नाम
जानकारी के मुताबिक, टिकरा पारा वार्ड निवासी रेलवे कर्मचारी विजय नेताम का 5 अक्टूबीर को शव पेड़ के सामने फांसी से लटका हुआ मिला था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय के पिता ने डोंगरगढ़ के कुछ बड़े लोगों से कर्ज लिया था। इसे वे समय से देते आ रहे थे। उनकी मौत के बाद विजय भी उस कर्ज को चुका रहा था। आरोप है कि उन्हीं पैसों को लेकर रसूखदार लोग परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। सुसाइड नोट में भी कई लोगों का नाम लिखकर उन्हें जिम्मेदार बताया गया है। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट जांच के लिए फॉरेंसिक भेजा गया
ASP लखन पाटले ने बताया कि चार-पांच अक्टूबर की रात विजय नेताम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में जांच चल रही है। इस दौरान विजय की पत्नी ने थाने में आकर एक सुसाइड नोट पेश किया, जो घर में मौजूद था। इसमें चार व्यक्तियों अरविंद हथेल,गब्बर हथेल, तरूण हथेल, सोनम साहू के नाम थे। इन्हीं लोगों से कर्ज लेने की बात कही गई है। इन लोगों को चार लाख रुपए के आसपास लौटाए जा चुके थे। आरोप है कि इसके बाद भी और रुपयों की मांग की जा रही थी। सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed