{"_id":"64663c46060c10cd440b1396","slug":"woman-shot-dead-after-entering-house-due-to-old-enmity-in-raigarh-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका; पुलिस बोली-टारगेट कोई और था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका; पुलिस बोली-टारगेट कोई और था
Thu, 18 May 2023 08:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 May 2023 08:25 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि द्रोपती बाई के पुत्र ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया है। संदेहियों और मृतका के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। साल 2017 में एक और मामला सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड को अंजाम देने वाला जेल से छूटकर बाहर आया है।
विज्ञापन
वारदात की सूचना पर मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार देर रात एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। देर रात घुसे बदमाशों ने कट्टे से महिला को गोली मार दी। पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि टारगेट कोई और था, लेकिन महिला के जाग जाने से हमलावरों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संदेहियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
दियागढ़ गांव निवासी द्रोपती बाई (55) की गोली मारकर हत्या की गई है। रात को गांव में गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे तब तक हमलावर गोली भाग चुके थे। पुलिस का कहना है कि द्रोपती बाई के बेटे के बयान से दो संदेहियों के नाम सामने आए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। दो लोग कट्टा लेकर पीछे के रास्ते घर में घुसे थे। उस दौरान कुत्ते के भौंकने से घर के बाहर सोई हुई द्रोपती बाई जाग गई और बदमाशों ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि द्रोपती बाई के पुत्र ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया है। संदेहियों और मृतका के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। साल 2017 में एक और मामला सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड को अंजाम देने वाला जेल से छूटकर बाहर आया है। पुलिस मामले से जुड़े संदेहियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन