फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Two died due to electric shock while spraying medicine in field in Raigarh

Raigarh: खेत में दवा छिड़काव करते समय करंट की चपेट में आने से दो की मौत, ग्रामीणों से पूछताछ कर रही पुलिस

Sat, 01 Mar 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Mar 2025 07:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह खेत में दवा छिडकाव करते समय करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुसौर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Two died due to electric shock while spraying medicine in field in Raigarh
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह खेत में दवा छिडकाव करते समय करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुसौर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगालपाली में आज सुबह दस बजे रेंगालपाली गांव निवासी सीताराम सिदार 40 साल एवं सुभाष निषाद 55 साल अपने-अपने खेतों में दवाई छिडकाव कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक शख्स के अचानक खेत में गिर जाने के दौरान जब दूसरा शख्स उसे देखने पहुंचा तब वह भी करंट की चपेट में आ गया और वहीं खेत में गिर गया।  

विज्ञापन


रेंगालपाली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बोर पंप कनेक्शन का तार टूटकर खेत में गिरा था जिसकी चपेट में दोनों आ गए। इस घटना के बाद गांव के ग्रामीणों के द्वारा तत्काल दोनों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में ही दोनों की मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जहां रेंगालपाली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं करंट की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत की खबर मिलते ही पुसौर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना पश्चात गांव के ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed