{"_id":"674db243f1101df6f4037d83","slug":"trailer-parked-in-parking-lot-stolen-engine-recovered-with-help-of-gps-police-engaged-in-investigation-in-raig-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: पार्किग में खड़ा ट्रेलर चोरी, जीपीएस की मदद से इंजन बरामद, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: पार्किग में खड़ा ट्रेलर चोरी, जीपीएस की मदद से इंजन बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 02 Dec 2024 06:42 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 02 Dec 2024 06:42 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में पार्किग में खड़ी ट्रेलर चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। जीपीएस की मदद से ट्रेलर का इंजन मिल गया है लेकिन ट्रेलर का ट्राला गायब मिला।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में पार्किग में खड़ी ट्रेलर चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। जीपीएस की मदद से ट्रेलर का इंजन मिल गया है लेकिन ट्रेलर का ट्राला गायब मिला। जिसके बाद पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक गोरखा क्षेत्र में रहने वाले सचिन कुमार पासवान 21 साल ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता रामबचन पासवान ने वर्ष 2022 में अनुप बसंल के ट्रांसपोर्ट से ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एलए 5355 मय उसके डाल से के खरीदा था। पीड़ित ने बताया कि उक्त ट्रेलर को उन्होंने जनवरी 2024 में गुड्डु कुमार सिंह निवासी कबीर चैक रायगढ़ को व्यवसाय में चलवाने के लिये दिया था। पीड़ित युवक ने बताया कि 25 अक्टूबर को गुड्डु कुमार ने बताया कि हमारे उक्त ट्रेलर वाहन को उन्होंने 13 अक्टूबर को एमएसपी जामगांव के बाहर पार्किंग में खडा किया था तथा छठ पर्व मनाने गांव चला गया था। 24 अक्टूबर को वापस आया तो देखा तो ट्रेलर वहां खडा नहीं था।
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने बताया कि ट्रेलर की काफी खोजबीन करने के बावजूद नही मिलने के पश्चात गाडी में लगाये गये जीपीएस ट्रेकर को चेक किया गाडी का लोकेशन घरघोडा बायपास के पास होने से हम लोग वहां जाकर देखे हमारी ट्रेलर वहां खडी थी परन्तु उसका ट्राला गायब था। चोरी गए ट्राला की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रूपये बताई जा रही है। बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।
विज्ञापन