फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh: Three Killed in Two Road Accidents During Dussehra Festivities; Youth Dies in Fair Ride Fall

रायगढ़: दशहरा मेले में हादसों का तांडव, सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत और झूले से गिरकर एक की जान गई

Wed, 21 Oct 2026 03:36 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 03:36 PM IST
सार

दशहरा मेले के दौरान अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। छाल में दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं खरसिया के मीना बाजार मेले में आकाश झूले से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Raigarh: Three Killed in Two Road Accidents During Dussehra Festivities; Youth Dies in Fair Ride Fall
सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत

विस्तार

जिले में दशहरा मेले के दौरान हादसों की खबरें सामने आई हैं। छाल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं खरसिया के मीना बाजार मेले में आकाश झूले से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई
पहली घटना छाल थाना क्षेत्र के बेहरामार गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार बेहरामार निवासी कृष्णा राठिया (15), जितेंद्र राठिया (22), धर्मेंद्र राठिया और कुंदन राठिया एक ही बाइक पर सवार होकर दशहरा मेला देखने छाल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में कृष्णा और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र और कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को रायपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

पैदल मेले में जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर
दूसरी घटना में छाल निवासी चंद्रदेव सिंह ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे शाम करीब साढ़े सात बजे अपने परिवार के साथ पैदल मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंद्रदेव सिंह ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सड़क दुर्घटनाओं में छाल पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है।


मेले में आकाश झूले से गिरा युवक
इधर दशहरा मेले के दौरान खरसिया में लगे मीना बाजार में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ। नकुल निषाद अपने परिवार के साथ मेला घूमने गया था। इसी दौरान आकाश झूले पर झूलते समय वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

नकुल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मेले में मौजूद लोगों और उसके परिवार में शोक का माहौल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed