{"_id":"69f7675d6dde6fe00702e2f7","slug":"the-lock-of-the-house-was-broken-and-unknown-thieves-fled-with-cash-police-are-investigating-after-the-victims-complaint-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4239262-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: रायगढ़ में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 50 हजार नकद समेत सामान चोरी; CCTV खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: रायगढ़ में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 50 हजार नकद समेत सामान चोरी; CCTV खंगाल रही पुलिस
Sun, 03 May 2026 09:35 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:35 PM IST
सार
रायगढ़ के चक्रधर नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चक्रधर नगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार समीर पटेल ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह स्टेडियम के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं और उप पंजीयक कार्यालय पुसौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि 30 अप्रैल को वह अपने किराये के मकान में ताला लगाकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने पुसौर गए थे। इसके बाद वह पूरे परिवार के साथ अपने गृह ग्राम लेन्ध्रा चले गए। समीर पटेल के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे मकान मालिक ने फोन कर बताया कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा गया तो नीचे मंजिल के दरवाजे की कुंडी भी उखड़ी हुई थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद जब पीड़ित अपने मकान पहुंचा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर सूने मकान से 50 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने यह भी बताया कि मकान मालिक के घर की कुंडी भी उखड़ी हुई थी और वहां भी चोरी हुई है।
समीर पटेल की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।