फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   team of Central Health and Family Welfare Department inspected bird flu infected zone and gave suggestions in

Raigarh: केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की टीम ने बर्ड फ्लू इंफेक्टेड जोन का लिया जायजा, दिए सुझाव

Thu, 06 Feb 2025 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Feb 2025 08:02 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में आज दिल्ली से पहुंची केंन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की टीम ने बर्ड फ्लू इंफेक्टेड जोन का जायजा लिया।

विज्ञापन
team of Central Health and Family Welfare Department inspected bird flu infected zone and gave suggestions in
बर्ड फ्लू इंफेक्टेड जोन का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में आज दिल्ली से पहुंची केंन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की टीम ने बर्ड फ्लू इंफेक्टेड जोन का जायजा लिया। इस दौरान इस टीम ने  पोल्ट्री फार्म और आस-पास एक कि.मी.के इंफेक्टेड जोन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सैनिटाइजेशन के साथ ही डोर-टू-डोर जाकर घरों में रेंडमली जांच की। जिसके बाद टीम ने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के साथ बैठक कर भारत सरकार के प्रोटोकॉल्स के संबंध में अपने सुझाव दिए। 

विज्ञापन


दिल्ली से रायगढ़ पहुंचे पशुपालन विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर डॉ.खन्ना ने कहा कि रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू नियंत्रण के सभी प्रारंभिक कदम तेजी और प्रभावी रूप से उठाए गए। संक्रमित स्थल के मुर्गियों, चूजों, अंडों को नष्ट करना सबसे जरूरी और चुनौतीपूर्ण होता है। इसे रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि के अगले कुछ घंटों में कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि अभी उक्त पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज करना सबसे पहली प्राथमिकता है। इसके लिए फ्लेम गन और डिसइंफेक्टेंट का उपयोग कर शीघ्र पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज किया जाए। कलेक्टर ने उप संचालक पशुपालन विभाग को पर्याप्त मैन पावर के साथ जल्द यह काम पूरा करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


पोल्ट्री फार्म में कार्यरत लोग किये जायेंगे क्वारंटाइन
एम्स से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में पहुंचने वाले सर्दी-बुखार के मरीजों की निगरानी के लिए विशेष तौर पर कहा गया है। इसके साथ ही आवश्यक प्रोफाइलेक्टिक दवाओं के स्टॉक रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्राप्त निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो। पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सभी व्यक्तियों के क्वारंटाइन किए जाने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1 कि.मी. दायरे का लिया जायजा
दिल्ली से आज रायगढ़ पहुंची टीम ने बर्ड फ्लू इंफेक्टेड जोन का जायजा लिया। यहां उन्होंने उन्होंने रैंडमली लोगों के घरों में जांच की और बाजार का भी निरीक्षण किया। पोल्ट्री फार्म के सैनिटाइजेशन के बाद एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के नियंत्रण के लिए भारत सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार आगे कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 

अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण 
रायपुर एम्स से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ओपीडी और आइसोलेशन वार्डों का जायजा लिया। सभी जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। साथ ही इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों के स्वास्थ्य विशेष रूप से निगरानी के निर्देश उन्होंने दिए। एम्स की टीम ने पूरे जिले के स्वास्थ्य अमले को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक लेकर बर्ड फ्लू को लेकर लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से बरतने वाले एहतियात के बारे में जानकारी दी।


टीम में शामिल सदस्य
टीम में डॉ देवांग जरीवाला, असिस्टेंट डायरेक्टर इंटीग्रेटेड डीसीज सर्विलांस प्रोजेक्ट भारत सरकार, डॉ.एच.आर.खन्ना, ज्वाइंट कमिश्नर, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार, एम्स रायपुर से डॉ.अजॉय के बेहरा, एडिशनल प्रोफेसर पल्मोनरी विभाग, डॉ संजय सिंह नेगी, प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी और डॉ.गौरी कुमारी पाढ़ी, एडिशनल प्रोफेसर, कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ किरण अखाड़े असिस्टेंट डायरेक्टर, एपिडेमियोलॉजी, डॉ.चयनिका नाग, एंटोमोलॉजिस्ट इंटीग्रेटेड डीसीज सर्विलांस प्रोजेक्ट रायपुर शामिल रहे। इसके साथ ही रायपुर से पहुंची पशुपालन विभाग की टीम से डॉ.तपसी और डॉ.नलिन पांडेय, स्वास्थ्य विभाग रायगढ़ से डीआईओ डॉ.भानू पटेल, डॉ.अभिषेक शास्त्री, डॉ.केनन डेनियल, डॉ.कल्याणी पटेल, डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा एवं उप संचालक पशुपालन रायगढ़ धरमदास झारिया भी बैठक में शामिल रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed