फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Suspecting wife character he killed her burnt the body with the help of friends in Raigarh

Raigarh: चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या, दोस्तों के साथ मिलकर शव को जलाया, सांप काटने से बच्ची की मौत

Mon, 24 Feb 2025 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Feb 2025 06:32 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए पहले उसकी हत्या करने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव को जला देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सांप काटने से बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
Suspecting wife character he killed her burnt the body with the help of friends in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए पहले उसकी हत्या करने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव को जला देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कमरई निवासी अमृत केरकेट्टा 65 साल अपनी पहली के निधन के बाद गांव की ही रहने वाली जयमति विश्वकर्मा 40 साल के साथ शादी करके रह रहा था। शुरूआत दिनों में दोनो अच्छे से रहते थे, लेकिन बाद में अमृत अपनी दूसरी पत्नी जयमति के चरित्र पर शंका करता था और आये दिन दोनो के बीच विवाद होते रहता था। इसी बीच 20 फरवरी की रात दोनों पति-पत्नी ने साथ में शराब सेवन किया जिसके बाद एक बार फिर से दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और फिर अमृत ने लात-घुसों के अलावा डंडे से पीट-पीटकर जयमति को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


साथियों के साथ मिलकर बनाया प्लान
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के इरादे से अपने साथियों मयंक यादव, श्रवण यादव के अलाव राजेन्द्र केरकेट्टा के साथ मिलकर शव को खेत में ले जाकर जहां उन्होंने पैरा में महिला के शव को पूरी तरह जलाकर अपने-अपने घर लौट गए। 
विज्ञापन


गांव के ग्रामीणों ने देखा कंकाल 
बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण जब शौच के लिये अखराडांड झाबर की ओर गए थे तो उन्होंने देखा कि जले हुए पैरा के नीचे जले हुए शव की खोपड़ी व हाथ पैर की हड्डी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी कापू थाने में दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कबूला अपना जुर्म 
गांव में मानव कंकाल मिलने की जानकारी के बाद कापू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जिसके बाद गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि अमृत केरकेट्टा ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने साथियों के साथ मिलकर जला दिया गया था। पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ 103, 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं अमृत केरकेट्टा के तीनों साथियों की तलाश की जा रही है।

सांप काटने से बच्ची की मौत

रायगढ़ में घर में खेल रही बच्ची के पैर में जहरीले सांप के काटने से उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लुकापारा निवासी रंजीत पैकरा की एक साल की बेटी रिया पैकरा कल दोपहर अपने घर में खेल रही थी।

इसी दौरान चूहे के पीछे-पीछे घर में घुसे एक जहरीले सांप के बच्ची के पैर में काट लिया। जिसके बाद बच्ची की तबियत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा तत्काल उसे उपचार हेतु सरिया अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर परिजनों ने उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान आज मासूम बच्ची की मौत हो गई। सर्पदंश से बच्ची की मौत के बाद चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed