{"_id":"691c341233d7f9937b0aee82","slug":"speeding-truck-hits-a-bus-killing-one-passenger-and-injuring-several-others-in-raigarh-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी जोरदार ठोकर, हादसे में बस में सवार एक की मौत, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी जोरदार ठोकर, हादसे में बस में सवार एक की मौत, कई यात्री घायल
Tue, 18 Nov 2025 02:38 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:38 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बस में सवार एक एजेंट की मौत हो गई वहीं आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बस में सवार एक एजेंट की मौत हो गई वहीं आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। उक्त घटना खरसिया थाना क्षेत्र का है। मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास खरसिया से यात्रियों को लेकर छाल की तरफ जा रही सद्भावना बस जब चोढ़ा चौक के पास पहुंची ही थी कि एक ट्रक के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे मौके पर ही बस पलट गई और फिर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। अचानक घटी इस घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद लोगों ने खरसिया पुलिस को मामले की जानकारी दी। बस पलटने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद एक-एक करके घायलों को बाहर निकाला गया। इस घटना में बस में सवार एजेंट बबलू निवासी हमालपारा खरसिया को गंभीर चोट लगने की वजह से रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया था जहां रायगढ़ लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं 8 लोगों को खरसिया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन