{"_id":"67e11fbd741ce7a23c03c822","slug":"sensation-due-to-finding-dead-body-of-raj-mistri-under-suspicious-circumstances-villagers-suspect-murder-in-ra-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh : राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh : राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 24 Mar 2025 02:35 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:35 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह घर की परछी में राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह घर की परछी में राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद थाना प्रभारी के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरौद के औरामुड़ा गांव में रहने वाला ओमप्रकाश गोंड 54 साल अपने बेटे और बहु के साथ रहते हुए ठेकेदार के अंदर राज मिस्त्री का काम करता था। सोमवार की सुबह गांव के ग्रामीणों ने ओमप्रकाश गोंड की लाश खून से लथपथ हालत में घर की परछी में संदिग्ध परिस्थितियों देखा जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने उक्त मामले की जानकारी घरघोड़ा थाने में दी। गांव में राज मिस्त्री की लाश मिलने की जानकारी के बाद घरघोड़ा पुलिस के अलावा एसडीओपी मौके पर पहुंचकर गांव के ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव वालों ने जताई हत्या की आशंका
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के सिर में चोट के निशान को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। साथ ही साथ सुबह से मृतक के बेटे और बहु के आसपास नही दिखने पर उन्हीं पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। मृतक के बेटे के सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन