फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Case registered in Raigarh for conspiracy to sell rented trailer

Raigarh News: किराए पर लिया वाहन बेचने की साजिश, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

Sun, 08 Feb 2026 12:25 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 12:25 PM IST
सार

रायगढ़ में मीना चौहान के ट्रेलर को किराए पर लेकर परमेश्वर चौहान और लीलाम्बर प्रसाद ने ट्रेलर का इंजन बेचने और ग्राहक तलाशने की योजना बनाई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
Case registered in Raigarh for conspiracy to sell rented trailer
किराए पर लिया वाहन बेचने की साजिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेलर किराए पर लेकर इंजन बेचने के लिए ग्राहक तलाशने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मीना चौहान निवासी कंचनपुर ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दी कि उसने करीब दो साल पहले रायगढ़ निवासी अखबर खान से पुराना ट्रेलर 16 लाख रुपये में खरीदा था। उक्त वाहन के लिए 4.5 लाख रुपये जमा कर टाटा फाइनेंस से फाइनेंस कराया गया था, जिसकी मासिक किस्त 46,650 रुपये है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वाहन का कागजात फेल हो जाने के कारण ट्रेलर होटल के पास खड़ा था। इस दौरान लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बैसकीमुडा का रहने वाला परमेश्वर चौहान, जो ट्रांसपोर्ट कंपनियों में सुपरवाइजरी का काम करता है, जनवरी में बोला कि वह वाहन का कागजात बनवा देगा और हर महीने 85 हजार रुपये किराया देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बच्चों से चर्चा कर सहमति देने के बाद 20 जनवरी को ट्रेलर को किराए पर दे दिया। परमेश्वर चौहान ने कुछ दिन चला कर देखने और बाद में लिखित प्रक्रिया पूरी करने की बात कही, लेकिन ट्रेलर लेने के बाद उसका मोबाइल फोन बंद कर दिया और पता नहीं चला।


ट्रेलर में लगे जीपीएस सिस्टम से लोकेशन का पता लगाकर पांच फरवरी को मौके पर पहुंचा गया, तो ट्रेलर का इंजन बिना डाले मिला। ट्रेलर चालक लीलाम्बर प्रसाद ने पूछताछ में बताया कि परमेश्वर चौहान के साथ उन्होंने ट्रेलर के डाले को 22 जनवरी को बिलासपुर के पास बेचने और इंजन को बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की योजना बनाई थी। परमेश्वर चौहान और लीलाम्बर प्रसाद ने अमानत में खयानत की घटना को अंजाम दिया।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed