{"_id":"69957943bb281b19e00bf337","slug":"raigarh-minor-girlfriend-and-her-friend-raped-in-the-forest-the-accused-committed-the-crime-on-valentines-day-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3965022-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh : नाबालिग प्रेमिका और उसकी सहेली के साथ जंगल में दुष्कर्म, वेलेंटाइन डे के दिन वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh : नाबालिग प्रेमिका और उसकी सहेली के साथ जंगल में दुष्कर्म, वेलेंटाइन डे के दिन वारदात को दिया अंजाम
Wed, 18 Feb 2026 02:52 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:52 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वेलेंटाईन डे के दिन एक आरोपी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के अलावा उसकी सहेली के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी एवं उसके सहयोगी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नाबालिग प्रेमिका और उसकी सहेली से दुष्कर्म
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वेलेंटाईन डे के दिन एक आरोपी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के अलावा उसकी सहेली के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी एवं उसके सहयोगी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कल दोनों पीड़िताओं ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि दोनों सहेली हैं। पीडिता ने बताया कि दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाईल के माध्यम से उसका जान परिचय हुआ था। इस दौरान आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का प्रलोभन दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वेलेंटाईन डे 14 फरवरी को आरोपी ने उसे मिलने के लिये बुलाया। इस दौरान पीडिता अपनी एक अन्य नाबालिग सहेली के साथ पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची। लैलूंगा के अटल चौक पर आरोपी अपने साथ जयकिशन धाबो के साथ मोटर सायकल से दोनों को लेने पहुंचा था। जिसके बाद चारो सोनाजोरी गए, जहां रात में आरोपी ने प्रकाश और उसके साथी चारो एक साथ सोनाजोरी जंगल गए वहां मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किा और फिर उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इस बीच घटना का किसी से करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
दोनों पीडिता की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं इस घटना में जयकिशन धोबा को घटना में सहयोगी भी पाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन