{"_id":"697ee4a446c5d46a1b0fbcfd","slug":"raigarh-gold-necklace-stolen-from-womans-neck-she-had-gone-to-a-fair-when-an-unknown-miscreant-committed-the-crime-police-engaged-in-investigation-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3902231-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: मेला देखने आई महिला को चोरों ने बनाया निशाना, गले से सोने की चेन झपटी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: मेला देखने आई महिला को चोरों ने बनाया निशाना, गले से सोने की चेन झपटी, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 01 Feb 2026 12:00 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
महिला के गले से सोने के माला की चोरी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बच्चों के साथ बाल्य लीला मेला देखने गई महिला के गले से सोने की माला चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेणी साव निवासी बुनगा ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह दोपहर करीब ढाई बजे अपने बच्चों के साथ बाबा धाम छिछौर उमरिया बाल्य लीला मेला देखने आई थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह धुनी कुण्ड के पास बाबाओं का दर्शन कर रही थी, इसी बीच अज्ञात शख्स ने झपटा मारकर उसके गले से सोना चेन जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये, को चोरी कर फरार हो गया। आसपास काफी तलाशी करने के बावजूद अज्ञात चोर के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने पर पीड़िता ने पुसौर थाना पहुंच कर पूरे मामले की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
बहरहाल पीड़िता की शिकायत के बाद पुसौर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन