{"_id":"69857c508365050c5e0c278e","slug":"raigarh-fir-filed-against-two-people-in-mangal-carbon-plant-blast-case-work-was-being-carried-out-without-safety-equipment-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3921216-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ कार्बन प्लांट विस्फोट केस: प्रबंधन के खिलाफ दो लोगों पर एफआईआर दर्ज, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ कार्बन प्लांट विस्फोट केस: प्रबंधन के खिलाफ दो लोगों पर एफआईआर दर्ज, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप
Fri, 06 Feb 2026 11:21 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:21 AM IST
सार
रायगढ़ के मंगल कार्बन प्लांट में फर्नेस विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आठ कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं इस मामले में अब प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंगल कार्बन प्लांट मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में बीते दिन एक बड़ा हादसा सामने आया था। प्लांट की फर्नेस (भट्टी) में हुए भीषण विस्फोट के कारण आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और लापरवाही का परिणाम बताया जा रहा है। घटना के बाद, प्रबंधन के खिलाफ दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब प्लांट में फर्नेस का संचालन चल रहा था। अचानक एक जोरदार धमाके के साथ फर्नेस फट गई, जिससे चारों ओर आग फैल गई। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि प्लांट में काम कर रहे कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षा उपकरणों की कमी का आरोप
इस हादसे को लेकर स्थानीय समुदाय और श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों का कहना है कि घटना के समय श्रमिकों के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे। अक्सर प्लांट में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। इस बार लापरवाही भारी पड़ी और आठ जिंदगियां झुलस गईं।
विज्ञापन
दो लोगों पर एफआईआर दर्ज
हादसे की गंभीरता को देखते हुए, स्थानीय पुलिस ने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट आने की उम्मीद है।