फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police arrested three accused of bike theft all three were going to Odisha in Raigarh

Raigarh: पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, ओडिशा जा रहे थे तीनों

Sat, 14 Dec 2024 03:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 03:38 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में पुलिस ने बाईक चोरी करके उसे खपाने पड़ोसी राज्य ओडिसा जा रहे तीन आरोपियों को पकड़ा है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Police arrested three accused of bike theft all three were going to Odisha in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में पुलिस ने बाईक चोरी करके उसे खपाने पड़ोसी राज्य ओडिसा जा रहे तीन आरोपियों को पकड़ा है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर पुलिस ने कल ऐश्वर्यम कॉलोनी, गोवर्धनपुर से चोरी हुई होण्डा सीबी साइन बाइक के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अक्टूबर माह में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बाइक चोरी की रिपोर्ट 3 नवंबर को पीड़ित ज्योतिष कुमार सोनी (38 वर्ष) ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 29-30 अक्टूबर की रात अपार्टमेंट के नीचे खड़ी उनकी होण्डा सीबी साइन चोरी हो गई थी। इस पर थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ  धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना
चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम को 13 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध पंजरी प्लांट के पास चोरी की बाइक लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने पंजरी प्लांट के पास घेराबंदी कर संदेही-शिवम बरेठ (19) साल, शंकर बरेठ (27) साल और पीयूष उर्फ किश बंसोड (18) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 29 अक्टूबर की रात ऐश्वर्यम कॉलोनी से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों ने बताया कि शंकर बरेठ ने बाइक का लॉक तोड़ा था, जबकि शिवम और पीयूष ने बाइक को धक्का देकर बाहर निकाला और शॉर्ट वायरिंग से स्टार्ट कर अपने घर ले गए। वे बाइक को बेचने की फिराक में थे, लेकिन ग्राहक नहीं मिलने पर 13 दिसंबर को इसे ओडिशा ले जाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


तीनों आरोपी जेल दाखिल 
पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम बरेठ और शंकर बरेठ, निवासी बैकुंठपुर, तथा पीयूष बंसोड, निवासी चंद्रनगर, शामिल हैं। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से यह मामला सुलझ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed