{"_id":"682862f04834e9615a0d97a4","slug":"police-arrested-murder-accused-who-was-absconding-for-21-years-in-raigarh-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: 21 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमीन विवाद को लेकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: 21 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमीन विवाद को लेकर की थी हत्या
Sat, 17 May 2025 04:40 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 17 May 2025 04:40 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 21 सालों से फरार चल रहे हत्या के फरार दोषी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। जमीन विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 21 सालों से फरार चल रहे हत्या के फरार दोषी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। जमीन विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला वर्ष 2005 का है जब चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिटकाकानी में जमीन विवाद के चलते संतोष कहार ने सुरेश अग्रवाल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां विचारण उपरांत न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन वर्ष 2006 में पत्नी का इलाज के बहाने पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया। तब से लेकर अब तक आरोपी लगातार राज्य बदलता रहा और अपने परिवार तक से संपर्क तोड़ लिया था ताकि पुलिस उसे ट्रेस न कर सके। अदालत ने उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थायी वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देश पर चक्रधर नगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला के निर्देशत में एक टीम गठित की गई। सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे के नेतृत्व में पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर छानबीन तेज की और आरोपी की चिस्दा गांव में मौजूदगी की पुष्टि होते ही दबिश देकर उसे 21 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन