{"_id":"66c44ff7e7e7d90ff80ff97e","slug":"poisonous-snake-bit-a-mother-and-daughter-sleeping-on-ground-innocent-child-died-in-raigarh-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: जमीन में सो रही मां-बेटी को जहरीले सांप ने काटा, मासूम की हुई मौत, महिला का उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: जमीन में सो रही मां-बेटी को जहरीले सांप ने काटा, मासूम की हुई मौत, महिला का उपचार जारी
Tue, 20 Aug 2024 02:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहरीले सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, वहीं उसकी मां को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहरीले सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, वहीं उसकी मां को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। इस सम्बन्ध मे मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनेकेला निवासी कुमारी पैकरा अपनी 10 साल की मासूम बेटी डालेश्वरी पैकरा के साथ जमीन में सोई थी।
विज्ञापन
देर रात मासूम बच्ची और उसकी मां को जहरीले साँप के काटने के बाद हालत बिगड़ने पर तत्काल लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई वहीँ उसकी मां का उपचार जारी है।
विज्ञापन
परिजनों ने सांप काटने से मासूम बच्ची की मौत की सुचना लैलूंगा थाने में दे दी है, जिसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई मे जुट गई।