{"_id":"67c1ae63c6076e96760dc12f","slug":"physical-exploitation-done-on-pretext-of-marriage-police-arrested-accused-youth-and-sent-him-to-jail-in-raigar-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fri, 28 Feb 2025 06:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 28 Feb 2025 06:10 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती को शादी का सपना दिखाकर शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती को शादी का सपना दिखाकर शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर थाना में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2021 से रायगढ़ में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात ग्राम चोढा निवासी भुनेश्वर राठिया 26 साल निवासी चोढ़ा से हुई, जिसके बाद दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
किराये के मकान में बनाया संबंध
नवंबर 2024 में आरोपी ने युवती से प्रेम का नाटक करते हुए शादी का वादा किया और उसके किराये के मकान में आकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जनवरी तक आरोपी कई बार युवती के पास आकर संबंध बनाता रहा, लेकिन अब शादी से मुकर गया।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पीड़िता के आवेदन पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। मेडिकल जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन