{"_id":"67f1569ce696fb54a107e6a4","slug":"one-dead-in-accident-at-navdurga-plant-in-raigarh-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ के नवदुर्गा प्लांट में हादसा: क्रेन का पट्टा टूटा, घायल रामजी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ के नवदुर्गा प्लांट में हादसा: क्रेन का पट्टा टूटा, घायल रामजी की इलाज के दौरान मौत
Sat, 05 Apr 2025 09:43 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 05 Apr 2025 09:43 PM IST
सार
रायगढ़ के नवदुर्गा प्लांट में आज एक हादसा हो गया। जहां काम करते हुए 30 साल के रामजी मुईया घायल हो गए। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
नवदुर्गा प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार के तड़के नवदुर्गा प्लांट में काम करते समय घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रामजी भुईया 30 साल कल रात 10 बजे सराईपाली के पास स्थित नवदुर्गा प्लांट में काम करने गया हुआ था। जहां सुबह 5 बजे के आसपास क्रेन का पट्टा टूटने से उसमें लगा लोहे का हुक नीचे सीधे रामजी के बंध और हाथ की चपेट में आने से चोट लग गई।
विज्ञापन
बाद में उसे तत्काल उपचार के लिये सुबह 5ः45 बजे पहले केजीएच अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान सुबह 7 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बहरहाल श्रमिक की हादसे में मौत हो जाने के बाद पोस्टमार्टम उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।