फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   man brought a second wife while first one was still alive both of them beat her up when she protested in Raiga

Raigarh: पहली के रहते शख्स ले आया दूसरी पत्नी, विरोध करने पर दोनों ने पीटा, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 11 Oct 2024 03:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Oct 2024 03:27 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहली पत्नी के रहते हुए एक ग्रामीण ने दूसरी लड़की को पत्नी बनाकर घर ले आया। जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
man brought a second wife while first one was still alive both of them beat her up when she protested in Raiga
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : X @CG_cyberpolice

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहली पत्नी के रहते हुए एक ग्रामीण ने दूसरी लड़की को पत्नी बनाकर घर ले आया। जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धसकामुडा गांव की रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी रामकुमार सारथी के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ बहुत अच्छे तरीके से रह रही थी। इसी बीच 08 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े 10 बजे उसके पति ने गांव के ही एक अन्य लड़की चांदनी सारथी को पत्नी बनाकर घर ले आया। 
विज्ञापन


मन भर गया इसलिये दूसरी लड़की ले आया
जमुना सारथी ने बताया कि उसने दूसरी महिला को घर में घुसने नही दिया और बाहर ही उन्हें अपने पति से पूछा कि मेरे रहते तुम दूसरी लड़की क्यों लेकर आये तो तब महिला के पति ने कहा कि तुमसे मेरा मन भर गया है, तुम अक्सर लड़ाई झगड़ा करती हो। समय पर खाना बनाकर भी नही देती हो। मै अब तुम्हे नही रखूंगा कहा गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने मिलकर की मारपीट
जमुना सारथी ने बताया कि वह अपने पति को समझाने का काफी प्रयास की परंतु उसके पति ने उसे अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नही रामकुमार और उसके साथ आई लड़की चांदनी दोनों ने मिलकर गला दबाकर उससे मारपीट की गई। इस बीच उन्होंने महिला के गले में पहने हुए मंगलसूत्र को यह कहकर छीन लिया कि अब इसमें तुम्हारा कोई अधिकार नही है। 

गांव वालों ने मिलकर बचाया
पीड़ित महिला ने बताया कि इस घटना के समय मेरी मौसी उर्मिला सारथी एवं भगवान दास सिदार बीच बचाव करने आये एवं मेरे पति रामकुमार एवं लड़की चांदनी सारथी को समझाने का प्रयास करने लगे किन्तु वे नही माने और मुझे मारते ही रहे जिस पर मेरी मौसी तत्काल मोहल्ले वाले को बुला लाई जिसमें पंच अमृत लाल पटेल उर्फ मुन्ना, हरिराम, संतोष एवं अन्य आये और बीच बचाव करने का कोशिश किये जिस पर मेरे पति रामकुमार एवं लडकी चांदनी सारथी ने मुझे छोड़ दिया और वहां से चले गये। 


पीड़िता ने थाने में लिखाई एफआईआर
पीड़ित महुआ जमुना सारथी ने बताया कि दोनों के द्वारा उससे मिलकर मारपीट की है जिससे उसके गले एवं दोनो हाथों में  चोंट आयी है जिसके बाद वह थान पहुंचकर अपने पति  रामकुमार सारथी एवं उसकी प्रेमिका चांदनी सारथी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 115(2) 296, 3 (5) 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed