फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Gold, Silver Jewellery Worth 2.5 Lakh and Registry Papers Stolen from Empty House in Raigarh

चोरों का आतंक: रायगढ़ में सूने मकान से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी, रजिस्ट्री पेपर भी गायब

Fri, 05 Sep 2025 01:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 01:06 PM IST
सार

रायगढ़ में इन दिनों चोरों का आतंक मचा हुआ है। एक कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और रजिस्ट्री पेपर चुरा लिए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Gold, Silver Jewellery Worth 2.5 Lakh and Registry Papers Stolen from Empty House in Raigarh
सीसीटीवी कैमरा - फोटो : Freepik

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में अज्ञात चोरों ने सूने मकान में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। प्राथी की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, तारक घोष शांति विहार कालोनी, बडे अतरमुडा ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह अपने मकान नं. D-9 में अपनी पत्नि और दो बच्चों के साथ रहता है। ट्रांसपोर्ट  कंपनी में नौकरी करता है। पीड़ित ने बताया कि कल शाम पांच बजे वह अपने काम पर वापस जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी पत्नी भी अपने मां के घर जा रही है। प्राथी ने बताया कि शाम करीब 07:30  बजे उसकी पत्नि ने फोन कर बताया कि घर में चोरी हो गई। इस सूचना के बाद जब वह घर आया तो उसकी पत्नी ने उसे बताया की मकान के सारे दरवाजे ,जिनमें सेंटर लॉक सिस्टम है, लॉक करके बेटी के साथ घर से निकली थी। जब वह वापस आयी तो सामने का दरवाजा लॉक था। परन्तु बेडरूम का दरवाजा खुला हुआ था और बेडरूम में अलमारी रखी थी। जिसके अंदर सोने के जेवरात थे। खुला हुआ था। सोने के जेवर गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्राथी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने इनके सुने मकान से सोने के हार का सेट व कुछ और सोने व चांदी आभूषण, जिसकी अंदाजन  कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये के अलावा घर की रजिस्ट्री के पेपर भी नहीं मिल रहे हैं। चोर उसे भी लेकर फरार हो गए। बहरहाल, प्राथी की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed