फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Former principal of Mangala Nursing College Nancy Saroja and her brother accused of tearing important documen

Raigarh: मंगला नर्सिंग कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नैन्सी सरोजा और उनके भाई पर महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़ने का आरोप

Sun, 15 Dec 2024 06:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Dec 2024 06:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे मंगला नर्सिंग कालेज लोहरसिंग के पूर्व प्राचार्य नैन्सी सरोजा व उसके भाई सैम मैथ्यूराज द्वारा कालेज के महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड देने एवं गायब करने का मामला सामने आया है।
 

विज्ञापन
Former principal of Mangala Nursing College Nancy Saroja and her brother accused of tearing important documen
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे मंगला नर्सिंग कालेज लोहरसिंग के पूर्व प्राचार्य नैन्सी सरोजा व उसके भाई सैम मैथ्यूराज द्वारा कालेज के महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड देने एवं गायब करने का मामला सामने आया है। कालेज के डायरेक्टर की शिकायत के बाद पुसौर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच मे ले लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना क्षेत्र के लोहरसिंग में स्थित मां मंगला नर्सिग कालेज के डायरेक्टर ने पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने 2014 में श्रीमती नैन्सी सरोजा रंजित को कालेज के वाईस प्रिंसीपल पद के लिये नियुक्त किया गया था। जहां उनके कार्य को देखते हुए उसे प्राचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया था। जिसे प्रतिमाह 72 हजार 500 सौ रूपये वेतन निर्धारित किया गया था। साथ ही साथ प्राचार्य नैन्सी सरोजा को महाविद्यालय का वित्तीय अधिकार भी दिया गया था। मां मंगला नर्सिग कालेज के डायरेक्टर ने बताया कि श्रीमती नैन्सी सरोजा रंजित के द्वारा अपने भाई सैम मैथ्यूराज को प्रशासनिक अधिकारी व कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर नियुक्त किया गया था। जिसका वेतन 18 हजार रूपये प्रतिमाह था। दोनों को कालेज का संपूर्ण दायित्व व वित्तीय अधिकार सौंपा गया था। 
विज्ञापन


डायरेक्टर समय-समय पर आता था 
मां मंगला नर्सिग कालेज के डायरेक्टर ने बताया कि उसका एक और कालेज श्रृष्टि नर्सिंग कालेज रायपुर में संचालित होता है इस कारण से वह रायपुर में ही निवास करता हूं। समय समय पर वह मां मंगला कालेज आता था। कर्मचारियों का वेतन तथा कालेज के उपयोग के लिये क्रय किये जाने वाले सामानों के रकम का भुगतान व कालेज के अन्य कार्य के लिये खर्च किये जाने वाले रकम विद्यार्थियों का फीस जमा करने की जबाबदारी उन दोनों की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक इस्तीफा देने पर हुआ संदेह
दोनों के उपर पूर्ण विश्वास होने के कारण से समय समय पर आनलाईन भुगतान हेतु मेरे मोबाइल पर ओटीपी आने के कारण से मेरे द्वारा ओटीपी दिया गया है। 03 मई को श्रीमती नैन्सी सरोजा रंजित के द्वारा अचानक कालेज के प्राचार्य पद से इस्तीफा देने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। उसके अचानक इस्तीफा दिये जाने पर संदेह होने पर महाविद्यालयीन स्तर पर दस्तावेजों एवं कैस बुक आदि की जांच कराई गई। 

अपने-अपने खाते में जमा कराया रकम
सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन पर श्रीमती नैन्सी सरोजा एवं उसके भाई के द्वारा कालेज की महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फाडा गया है एवं कुछ दस्तावेजों को अपने बैग में रखकर ले जाना पाया गया। साथ ही पूर्व छात्रा चंद्रकांति के द्वारा जमा की गई 1 लाख 80 हजार रूपये का भी कहीं भी केस बुक व बैंक स्टेटमेंट में दर्ज होना नहीं पाया गया। इसके अलावा कालेज के खाता के बैंक स्टेटमेंट का अवलोकन करने पर कालेज के खाता से दोनों ने अपने अपने खाता में रकम ट्रांसफर किया गया है। 

9 लाख से अधिक रकम अलग-अलग खाते में डाले  
मां मंगला नर्सिग कालेज के डायरेक्टर के द्वारा श्रीमती नैन्सी सरोजा रंजित एवं उसके भाई सैम मैथ्यूराज ए को रकम भुगतान किये जाने की जानकारी लिये जाने पर उनके द्वारा कहा जाता रहा कि विधिवत स्टाफ एवं अन्य कार्य हेतु भुगतान किया जाना है ओटीपी भेजने पर निवेदन करने पर में विश्वास में भुगतान हेतु ओटीपी क्लीयरेंस करता था। श्रीमती नैन्सी सरोजा व उसके भाई द्वारा मेरे बिना जानकारी के षडयंत्रपूर्वक महाविद्यालय के भारतीय स्टेट बैंक कोडातराई के खाता कमांक 3.... से अवैधानिक राशि का भुगतान 05 जनवरी 2021 से 29 मार्च 2024 तक की अवधि में कुल राशि 9 लाख 774 रूपये  जो कि विभीन्न खाता में अंतरित किया गया है।


कालेज के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब
मां मंगला नर्सिग कालेज के डायरेक्टर ने बताया कि सैम मैथ्यूराज के खाता में वेतन के अतिरिक्त विभिन्न 23 मार्च से 09 दिसंबर 2022 की अवधि में कुल 3 लाख 39 हजार अंतरित किया गया है। इसके अलावा उनके द्वारा आल्विन मैथ्यू निथिया के खाता में भी रकम ट्रांसफर किया गया है। इस तरह मां मंगला नर्सिंग कालेज लोहरसिंग के पूर्व प्राचार्य नैन्सी सरोजा व उसके भाई सैम मैथ्यूज द्वारा कालेज को महत्वपूर्ण दस्तावेज फाडकर, गायब कर, जलाकर तथा कालेज के खाता से रकम को अपने खाता में ट्रांसफर कर अमानत में खयानत कर धोखाधड़ी किया गया है एवं कालेज को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed