फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Five accused of interstate gang involved in train theft arrested caught by a joint team of GRP and RPF IN Raig

Raigarh: ट्रेन में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, GRP और RPF की संयुक्त टीम ने पकड़ा

Sat, 08 Feb 2025 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Feb 2025 07:32 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में चलती ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पकड़ा है।

विज्ञापन
Five accused of interstate gang involved in train theft arrested caught by a joint team of GRP and RPF IN Raig
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में चलती ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। आरोपियों ने कल टिटलागढ़ पैसेंजर में सफर कर रहे एक यात्री के बैग से लाखों रूपयों के जेवरों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक झारसुगड़ा निवासी सौरभ सिंह अपने परिवार के साथ बिलासपुर के चकरभांठा में आयोजित अपनी भांजी की शादी समारोह में शामिल होनें गया हुआ था जहां से कल वह अपने टिटलागढ़ पैसेंजर में अपने घर लौट रहा था। सौरभ सिंह ने बताया कि वह अपना ट्राली बैग उपर वाले बर्थ पर रखा और परिवार के साथ नीचे सीट में बैठा था। जब वे चांपा स्टेशन के पास पहुंचे थे उसे और उसकी पत्नी को नींद आने की वजह से दोनो सो गए थे। इसके बाद राबर्टसन रेलवे स्टेशन में नींद खुलने पर उसने देखा कि उसने जहां बैग को रखा था वह दूसरी जगह पर था। अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए उसने अपनी पत्नी उठाया और बैग को नीचे उतारकर जब चेक किया तो पाया कि बैग से एक रानी हार, गले का हार, कान का लटकन, कान का झुमका जो एक बाक्स में था सभी गहनों का वजन करीबन 08 तोला के आसपास था जिसका मूल्य करीब 6 लाख के आसपास है। चोरी के बाद पीड़ित रायगढ़ पहुंचकर जीआरपी थाने पहुंचकर चलती ट्रेन में चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी। 
विज्ञापन


पांच आरोपी पकड़ाये
शुक्रवार की शाम चलती ट्रेन से बैग का ताला तोडकर लाखों रूपये के जेवरातों की चोरी हो जाने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखगिरों का जाल बिछाते हुए रेलवे स्टेशनों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर ही इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में यात्रियों को बनाते थे निशाना  
टिटलागढ़ पैसेंजर में जेवरातों की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गिरोह बनाकर चलती  ट्रेन में खासकर महिला यात्रियों को निशाना बनाते थे जो बच्चों के साथ रहती थी। आरोपियों का एक सदस्य यात्री का ध्यान भटकाने के लिये बात करता था दूसरा खड़ा होकर अन्य यात्रियों को कवर करता था। इसी बीच तीसरा धारदार पेचकस से यात्री के चैन को खोलकर सामान निकाल लेता था और पुनः चैन को बंद कर देता था। इसी तरह उन्होंने कल भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।


आरोपी बडे गिरोह के सदस्य 
रेलवे पुलिस अधीक्षक स्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की टीम की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को पकड़ा है।  आरोपियों के पास से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया जायेगा। पकड़े गए आरोपी बडे गिरोह के सदस्य हैं और आदतन चोर हैं और ये वही चोरी करना कबूल कर रहे हैं जिसमें ये लोग जेल जा चुके हैं। इस मामले में जांच की जा रही है।  

पकड़े गए आरोपियों के नाम 
1. चतुरी मंडल 36 साल, थाना बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार
2. रबिन कुमार उम्र 24 साल, थाना बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार
3. कृष्णकुमार राज 20 साल, मीरगंज थाना गोगरी जिला खगडिया बिहार
4. सतीश कुमार उम्र 38 साल, थाना बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार
5. दीपक कुमार 35 साल, पडिया थाना बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed