फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Fierce collision between car and truck three people in Scorpio died two in critical condition in Raigarh

Raigarh: कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Fri, 28 Feb 2025 08:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Feb 2025 08:51 PM IST
सार

रायगढ़ में शुक्रवार की दोपहर स्कॉर्पियो और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत में स्कार्पियो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
Fierce collision between car and truck three people in Scorpio died two in critical condition in Raigarh
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ में शुक्रवार की दोपहर स्कॉर्पियो और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत में स्कार्पियो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। उक्त घटना ओडिसा के बरगढ़ में घटित हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिंकाबहाल निवासी बेहरा परिवार स्कार्पियो क्रमांक सीजी 13 एव्हाई 9054 में सवार होकर ओडीसा अपने ससुराल जा रहे थे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार जब बरगढ़ के जिले के मेल्क्षामुड़ा थाना क्षेत्र में पहुंचे ही थे स्कार्पियो चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और फिर सामने एक  ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीजेड 9200 में जा घुसी। अचानक घटी इस घटना में स्कार्पियों में नेमिश बेहरा 35 साल की पत्नी, एक बच्चा समेत स्कार्पियों चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं नेमिश बेहरा के अलावा उसके एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। 
विज्ञापन


अचानक घटी इस भीषण सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जहां मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मेल्क्षामुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। देर शाम इस हादसे की जानकारी मिलते ही तमनार थाना क्षेत्र के झिंकाबहाल गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed