{"_id":"6832e3b2c45f2873190d9a91","slug":"female-thief-snatched-the-chain-of-a-woman-returning-home-with-vegetables-and-committed-suicide-in-raigarh-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: सब्जी लेकर घर लौट रही महिला की चैन छीनकर भारी महिला चोर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: सब्जी लेकर घर लौट रही महिला की चैन छीनकर भारी महिला चोर, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 25 May 2025 04:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 25 May 2025 04:47 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही महिला से गले से दो तोले का सोने का चैन लूट हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात महिला आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही महिला से गले से दो तोले का सोने का चैन लूट हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात महिला आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी की जा रही है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए अनिता अग्रवाल ने बताया कि कल शाम पौने पांच बजे के आसपास सब्जी खरीदने के लिये वह साप्ताहिक बाजार गई हुई थी। जहां से सब्जी लेकर घर लौटते समय भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक महिला जो कि सफेद प्रिंट का सिर में स्टाल पहनी हुई थी उसी ने उसके गले में पहने दो ताला सोनें की चैन को लूटकर भाग गई। महिला से बताया कि उक्त चैन 7 से 8 साल पुराना है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार के आसपास है। पीड़िता की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपिया के खिलाफ धारा 304 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।
विज्ञापन