फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Elephant attacks Sambalpuri village villagers in panic in Raigarh

Raigarh: संबलपुरी गांव में हाथी ने दी दस्तक, दहशत में गांव के लोग

Sat, 14 Dec 2024 02:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 02:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे हुए संबलपुरी गाँव मे शुक्रवार की शाम उस समय अफरा तफरी की स्थित निर्मित हो गई जब जंगलों से निकल कर एक हाथी गाँव मे दस्तक देते हुए पुरे गाँव मे दहशत का माहौल निर्मित कर दिया।

विज्ञापन
Elephant attacks Sambalpuri village villagers in panic in Raigarh
हाथी की दस्तक से दहशत में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे हुए संबलपुरी गाँव मे शुक्रवार की शाम उस समय अफरा तफरी की स्थित निर्मित हो गई जब जंगलों से निकल कर एक हाथी गाँव मे दस्तक देते हुए पुरे गाँव मे दहशत का माहौल निर्मित कर दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों रायगढ़ वन मंडल मे कुल 6 हाथी विचरण कर रहे है जिसमे तीन हाथी घरघोड़ा रेंज में और तीन हाथी बंगूरसिया के जंगलों मे विचरण कर रहे है जिन पर वन विभाग की टीम लगातार नजरे बनाये हुए है। शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम संबलपुरी मे उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब जंगल से निकल कर एक हाथी गाँव के रिहायाशी बस्ती मे दस्तक दे दी।
विज्ञापन


अचानक हाथी जैसे विशालकाय वन्यप्राणी के गांव पहुंचने से पुरे गाँव मे दहशत का माहौल निर्मित हो गया। बहुत लंबे अरसे बाद हाथी को अपने बीच पाकर गाँव के ग्रामीण दहशत मे रहते हुए भी उसका वीडियो बनाते रहे। इस दौरान हाथी गाँव मे कई जगह नुकसान करता रहा। बताया जा रहा है कि हाथी गांव के एक घर पहुंच गया और वहां रखे कई बोरियों धान को खाकर वापस जंगल में लौट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को किया गया अलर्ट
इस संबंध में वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि रायगढ़ वन मंडल के जुनवानी परिसर के कक्ष क्रमांक 907 संबलपुरी में एक रास हाथी कल शाम पहुंचा था और हाथी ने यहां रामकुमार भगत, शिवशंकर राठिया के कुछ बोरियों धान को हाथी खाया है वहीं जुनवानी गांव में तरशीला टोप्पो के निर्माणधीन मकान को क्षति पहुंचाया है। यह हाथी अभी संबलपुरी नवागांव के जंगलों में विचरण कर रहा जिससे गांव के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed