{"_id":"67c2cb510c305ae7b80f2e7f","slug":"bike-rider-dies-in-a-road-accident-angry-people-blocked-the-road-long-queue-of-vehicles-in-raigarh-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
Sat, 01 Mar 2025 04:21 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Mar 2025 04:21 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया जिसके बाद सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौराभांठा-हमीरपुर मार्ग में खुरूसलेंगा गांव में पास बीती रात तकरीबन 11 बजे के आसपास अज्ञात भारी वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार एक युवक अजय बीसी 25 साल निवासी बीजना को जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही बाईक सवार युवक की मौत हो गई। अचानक घटी इस घटना के बाद देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के सड़क में रखकर देर रात से ही सड़क में बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जिंदल कंपनी के द्वारा मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दिये जाने के बाद ही दोपहर 1 बजे आसपास मृतक के शव के पीएम के लिये अस्पताल भेजा जा सका।
विज्ञापन