फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Ambulances do not reach villages due to unpaved roads in Raigad

जुगाड़ पर सिस्टम: कच्ची सड़क से गांव तक नहीं आती एंबुलेंस, मरीज होते हैं परेशान; CM-MP तक लगा चुके हैं गुहार

Thu, 20 Feb 2025 04:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क,रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 04:30 PM IST
सार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छुही पहाड़ का आश्रित ग्राम क्रिन्धा का यह नजारा है। जहां एक पहाड़ी कोरवा चमरू राम कोरवा की तबियत खराब होने की स्थिति में उसे अस्पताल ले जाने दो युवकों को बुलाया गया।

विज्ञापन
Ambulances do not reach villages due to unpaved roads in Raigad
खराब सड़क के चलते नहीं आती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज भी कई गांव ऐसे है जहां के ग्रामीणों को मूलभूत समस्याओं से जूझना पड रहा है। आलम यह है कि शासन-प्रशासन के अलावा मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छुहीपहाड़ का आश्रित ग्राम क्रिन्धा का यह नजारा है, जहां एक पहाड़ी कोरवा चमरू राम कोरवा की तबियत खराब होनें की स्थिति में उसे अस्पताल ले जाने दो युवकों के द्वारा झऊहा की मदद से छुहीपहाड से नीचे उतारा जा रहा है।
विज्ञापन


यहां के रहवासी बताते हैं कि कई सालों से यहां की सड़क बहुत जर्जर है। जिस वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची है। जिससे यहां के रहवासी ही देसी जुगाड के जरिये बीमारी लोगों को अस्पताल तक पहुंचाते हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है। जब किसी की तबियत खराब होने पर उसे झऊहा से कई किलोमीटर पैदल चलकर उसे अस्पताल ले जाया जाता है। जब भी यहां किसी की तबियत खराब होती है यहां ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन-प्रशासन के अलावा पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री को भी अपनी समस्या से अवगत कराने के बावजूद आज तलक उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने सांसद राधेश्याम राठिया के अलावा अपने क्षेत्र के विधायक को भी सड़क बनवाने आवेदन दे चुके हैं, लेकिन उनके द्वारा भी उन्हें मात्र आश्वासन दिया गया है।  

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की सड़क जर्जर होनें की वजह से ग्राम पंचायत क्रिन्धा, छुहीपहाड़, सिरडाही, चापकछार, खामखां, खोमरीपानी, धवईपानी, बडखाडाड, घटवन के अलावा ग्राम पंचायत पटकुरा के ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से निजात मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed