फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Accused arrested for ₹1.77 crore fraud; money swindled under the guise of stock market investments in Raigarh

Raigarh: एक करोड़ 77 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शेयर मार्केट और निवेश के नाम पर ऐंठे रुपये

Fri, 19 Jun 2026 06:06 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 06:06 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी विश्वजीत देवनाथ को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी ने 13 लोगों से 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Accused arrested for ₹1.77 crore fraud; money swindled under the guise of stock market investments in Raigarh
1 करोड़ 77 लाख की ठगी का गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

रायगढ़ जिले में पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी विश्वजीत देवनाथ को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी ने 13 लोगों से 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के दरोगापारा निवासी संजय मिश्रा ने 30 मई को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात विश्वजीत देवनाथ से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को एलईडी बल्ब मैन्युफैक्चरिंग एवं शेयर मार्केट ट्रेडिंग व्यवसाय से जुड़ा बताते हुए निवेश करने पर प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज तथा 10 प्रतिशत मूलधन वापसी का भरोसा दिलाया था। आरोपी के झांसे में आकर संजय मिश्रा ने आईसीआईसीआई बैंक से 12 लाख रुपये का ऋण लेकर निवेश किया। प्रारंभिक कुछ माह तक आरोपी नियमित रूप से ब्याज देता रहा, जिससे विश्वास बढ़ा और बाद में अन्य लोगों को भी निवेश के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


13 लोगों से 1.77 करोड़ की ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने संजय मिश्रा सहित विकास साहू, राकेश मनहर, रितेश साव, देव कश्यप, सुनील पाणिग्रही, शिशुपाल, कृष्णा पाण्डे, कृष्णा द्विवेदी, राकेश सरकार, लोचन पटेल, मनिल गुप्ता तथा अजय वर्मा समेत कई निवेशकों से कुल 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये निवेश कराए थे। बाद में जब निवेशकों को यह जानकारी हुई कि शेयर ट्रेडिंग के लिए डीमैट खाता आवश्यक होता है और आरोपी द्वारा किसी प्रकार का डीमैट दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है, तब उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ और रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


जांजगीर-चांपा से पकड़ाया आरोपी
सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत दर्ज प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी के खिलाफ जांजगीर-चांपा में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जिसके बाद जांजगीर-चांपा पुलिस से समन्वय स्थापित कर विशेष टीम रवाना की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को जांजगीर-चांपा से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार में हुआ भारी नुकसान
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विश्वजीत देवनाथ ने बताया कि वह लोगों से निवेश कराकर विभिन्न बैंक खातों और ट्रेडिंग प्लेटफार्म के माध्यम से शेयर बाजार में रकम लगाता था। प्रारंभिक अवधि में निवेशकों को ब्याज एवं राशि का भुगतान भी किया गया, जिससे और लोगों का निवेश बढ़ता गया। आरोपी ने बताया कि मई 2025 के बाद शेयर बाजार में भारी नुकसान होने के कारण वह निवेशकों की रकम वापस नहीं कर सका।


आरोपी गिरफ्तार, वित्तीय लेनदेन की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी विश्वजीत देवनाथ, उम्र 43 वर्ष, निवासी ईटला पोडापाड़ा, पोस्ट कालीहाट, थाना कोतवाली कृष्णानगर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, ट्रेडिंग खातों तथा अन्य वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित निवेश नेटवर्क की भी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed