फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Woman crime in her home threatened with death police arrest the accused in Raigarh

रायगढ़: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 07:58 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 Jan 2026 07:58 PM IST
सार

रायगढ़ कोतरा रोड थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Woman crime in her home threatened with death police arrest the accused in Raigarh
महिला से बलात्कार का आरोपी हुआ गिरफ्तार

विस्तार

रायगढ़ कोतरा रोड थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया है। यह घटना 24 दिसंबर को हुई थी, जब पीड़िता का पति काम पर और मां बाहर घूमने गई हुई थी। इसी एकांत का फायदा उठाकर परिचित प्रसाद सारथी, उम्र 33 साल, ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता को बिलासपुर किया था अगवा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे 30 दिसंबर को अपनी मोटरसाइकिल पर बिलासपुर ले जाकर वहां भी उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे रायगढ़ में छोड़कर फरार हो गया। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चंद्रिका प्रसाद सारथी के खिलाफ धारा 64 (2) (ड) एवं 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस घटना ने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed