{"_id":"675d7c0e447b0a74b00c1492","slug":"a-woman-was-harassment-on-the-pretext-of-marriage-police-arrested-him-on-the-complaint-of-the-victim-when-he-r-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विवाह से मुकरने पर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विवाह से मुकरने पर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 14 Dec 2024 06:08 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Dec 2024 06:08 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया में युवती से दोस्ती कर उसे किराये के मकान में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाने और शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया में युवती से दोस्ती कर उसे किराये के मकान में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाने और शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केंसरा के रहने वाले युवक श्रीबच्छ भोय 26 साल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का अपराध दर्ज कराया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
फेसबुक के जरिये हुआ परिचय
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में फेसबुक पर परिचय के बाद आरोपी और युवती के बीच बातचीत शुरू हुई। चैटिंग के दौरान मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और उनका रिश्ता गहराता चला गया। 14 फरवरी 2022 को आरोपी ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर अपने किराए के कमरे में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, आरोपी ने कई बार युवती का शोषण किया।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2024 में श्रीबच्छ ने शादी करने से इनकार कर किसी अन्य से विवाह तय कर लिया। आरोपी ने इस दौरान युवती को धमकी भी दी कि अगर उसने इस संबंध में किसी को बताया या पुलिस से संपर्क किया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी ने अपराध स्वीकारा
युवती की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(ड) और 351(3) भी जोड़ी गई। थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम केंसरा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में श्रीबच्छ ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।